फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman injured in a fight over wall construction

Mohali News: दीवार निर्माण को लेकर हुए झगड़े में महिला घायल

Sat, 16 May 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in a fight over wall construction
कुराली। गांव खेड़ा में दीवार निर्माण को लेकर हुए झगड़े में एक महिला घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खेड़ा निवासी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी ने उनकी दीवार पर ही अपनी दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उस समय वह स्वयं घर पर मौजूद नहीं थे। इस दौरान जब उनकी माता जसपाल कौर ने पड़ोसियों को ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उनकी माता पर ईंट फेंक दी। इस घटना में जसपाल कौर घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुरिंदर सिंह ने मामले में नामजद दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed