{"_id":"69d964640a7d907343066248","slug":"woman-injured-as-scooter-falls-off-road-loses-balance-mohali-news-c-71-1-mli1016-141165-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अधूरी सड़क पर बिगड़ा संतुलन, स्कूटी गिरने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अधूरी सड़क पर बिगड़ा संतुलन, स्कूटी गिरने से महिला घायल
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के मॉडर्न एनक्लेव निवासी किमी जिंदल सड़क निर्माण कार्य के दौरान बने गड्ढों के कारण हादसे का शिकार हो गईं। वह अपनी स्कूटी पर मार्केट की तरफ जा रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों ने तुरंत उन्हें उठाया और इलाज के लिए पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में एक्स-रे और सीटी स्कैन कराने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके लिंगामेंट टियर आया है।
घायल किमी जिंदल ने इस घटना के लिए नगर परिषद जीरकपुर को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सड़क को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद से मुआवजे की मांग कर कहा है कि उनके इलाज पर करीब सवा दो लाख रुपये का खर्च आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने और सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
मुआवजा दिया जाए : पार्षद
वार्ड नंबर-5 की पार्षद नेहा शर्मा ने भी इस घटना को गंभीर लापरवाही करार दिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने सड़क तो खोद दी लेकिन उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने परिषद से अपील की कि पीड़ित महिला को कम से कम इलाज का खर्च मुआवजे के रूप में दिया जाए। पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं आते और ठेकेदार मनमर्जी से काम करके चले जाते हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
बारिश के कारण सड़क निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रुका हुआ था, लेकिन अब काम दोबारा शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं और जल्द ही कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। - अमनदीप, अधिकारी, नगर परिषद