फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman 'digitally arrested' by someone posing as a CBI officer; swindled of 1.15 crore

Mohali News: सीबीआई अफसर बन महिला को किया डिजिटल अरेस्ट , 1.15 करोड़ ठगे

Tue, 21 Jul 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman 'digitally arrested' by someone posing as a CBI officer; swindled of 1.15 crore
मोहाली। जीरकपुर की एक महिला से साइबर ठगों ने सीबीआई और टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बनकर 1.15 करोड़ रुपये की ठगी की है। ठगों ने महिला को मनी लॉन्ड्रिंग और पोर्नोग्राफी के फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दी। इस दौरान उसे डिजिटल अरेस्ट में रखा।
विज्ञापन

पीड़िता राज रानी ने जिला साइबर क्राइम थाना मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज रानी को एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताया। उसने महिला का आधार नंबर सत्यापित किया। इस जानकारी से महिला को कॉल पर भरोसा हो गया। आरोपी ने दावा किया कि महिला के नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल पोर्नोग्राफी सामग्री प्रसारित करने में हुआ है। उसने यह भी कहा कि इस संबंध में कई शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी ने बताया कि महिला का नाम उद्योगपति नरेश गोयल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है। जांच सीबीआई को सौंप दी गई है, ऐसा कहकर ठगों ने महिला को डराया। ठगों ने महिला पर लगातार दबाव बनाया। उन्होंने उसे बताया कि वह डिजिटल अरेस्ट में है। उससे कहा गया कि जांच पूरी होने तक वह किसी से संपर्क न करे। गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के डर से महिला उनके झांसे में आ गई।
विज्ञापन

बैंक खातों से रकम ट्रांसफर और पुलिस जांच
आरोपियों ने जांच और सत्यापन का हवाला दिया। उन्होंने महिला से उसके बैंक खातों और वित्तीय जानकारी हासिल की। इसके बाद अलग-अलग खातों में कुल 1.15 करोड़ रुपये स्थानांतरित करवा लिए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने जिला साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ही मामले दर्ज किए गए हैं। हमारी साइबर टीम इस पर काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

वरिंदर सिंह खोसा, डीएसपी एडीशनल चार्ज साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed