फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman dies in suspicious condition

डेराबस्सी में संदिग्ध हालत में महिला की मौत... पति सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज, मृतका के परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 13 May 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious condition
डेराबस्सी। शहर के भगत सिंह नगर में बुधवार को एक 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की पहचान जतिंद्र कौर पत्नी हेम राज निवासी गली नंबर-6 भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। मृतका के मायका परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की ससुराल परिवार ने हत्या की है। इसको लेकर मृतका के परिवार ने काफी हंगामा किया।
विज्ञापन

मृतका के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति हेम राज सहित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतका के परिवार ने सिविल अस्पताल डेराबस्सी में हंगामा किया। वहीं मृतका का शव लेने के लिए दोनों परिवार आमने-सामने हो गए। मृतका के परिवार ने लाश अपने साथ ले जाने का मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाकर शव का पोस्टमार्टम करवाने बाद उसके घरवालों को सौंप दिया। इसके बाद वह शव को अपने साथ पटियाला ले गए।
विज्ञापन

मृतका के भाई इंद्रजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 साल पहले उन्होंने अपनी बहन का विवाह किया था और अपनी हैसियत से बढ़कर दहेत दिया था। इसके बाद बहन के परिवार में कोई बच्चा नहीं होने पर उन्होंने छह साल पहले एक लड़की गोद ले ली थी। इसके बाद बहन के पति समेत ससुर परिवार दहेज लेने के लिए बहन को तंग परेशान करते रहे और बच्चा नहीं होने के भी ताने मारते थे। इस कारण बहन मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। मेरी बहन ने आत्महत्या नहीं की बल्कि ससुराल परिवार ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतका के पति हेमराज ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी। इस कारण उसकी मौत हुई है। बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। इसलिए वह कुछ दिनों से उसकी बहन के घर रह रही थी। वहां से उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो बुधवार को उसे अस्पताल लेकर आए और यहां उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिवार को सौंप दिया है। मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति हेमराज सहित ससुर परिवार के आठ लोगों के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed