{"_id":"6ac878f1b77da50f4a0a0910","slug":"fire-breaks-out-in-meter-box-in-nayagaon-panic-ensues-major-accident-averted-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव में मीटर बॉक्स में लगी आग: लोगों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला; 20 मीटर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में मीटर बॉक्स में लगी आग: लोगों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला; 20 मीटर जले
Fri, 09 Oct 2026 10:51 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
Published by: Nivedita
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:51 AM IST
सार
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद पार्षद ताराबाई और अन्य लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभागीय कर्मचारियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने घरों की बिजली सप्लाई की मेन लाइनों को बंद किया और मीटर बॉक्स पर रेत और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मीटर बाॅक्स में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
नयागांव के आदर्श नगर स्थित जनता कॉलोनी रोड पर शरद हेयर ड्रेसर के पास लगे बिजली मीटर बॉक्स में वीरवार देर रात अचानक आग लग गई। मीटर बॉक्स में करीब 20 बिजली मीटर लगे हुए थे। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के दौरान मीटर बॉक्स से तेज लपटें और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आतिशबाजी हो रही हो।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद पार्षद ताराबाई और अन्य लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभागीय कर्मचारियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने घरों की बिजली सप्लाई की मेन लाइनों को बंद किया और मीटर बॉक्स पर रेत और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर मीटर बॉक्स से तार हटाए। इसके बाद अस्थायी व्यवस्था के तहत लोगों की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बिजली चालू होने पर स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।