{"_id":"69a4a0716fc7f4e0eb0c288d","slug":"woman-attacked-after-entering-her-house-in-phase-11-mohali-news-c-71-1-spkl1025-139754-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-11 में घर में घुसकर महिला पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-11 में घर में घुसकर महिला पर हमला
विज्ञापन
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कर्मी और 12 वर्षीय बेटे से मारपीट, युवती पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-11 स्थित मकान नंबर 869 में 42 वर्षीय महिला पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कार्यरत हरदीप कौर की शिकायत पर फेज-11 थाना, मोहाली पुलिस ने आरोपी पल्लवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी 2026 की रात करीब आठ बजे पल्लवी की मां ने फोन कर उन्हें जान से मारने और उनके बेटे व भाई के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई।
आरोप है कि 26 फरवरी की सुबह करीब 10:30 बजे हरदीप कौर ने पल्लवी के कार्यालय में फोन किया। कुछ देर बाद पल्लवी ने खुद फोन कर घर आने की बात कही। दोपहर लगभग 12:35 बजे वह एक अन्य युवक के साथ घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुस आई और हरदीप कौर व उनके 12 वर्षीय बेटे से मारपीट की। आरोप है कि उन्हें जमीन पर गिराकर घरेलू सामान से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास की महिलाओं ने हस्तक्षेप कर दोनों को छुड़वाया। घायल अवस्था में हरदीप कौर को सिविल अस्पताल फेज-6, मोहाली में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 333, 115(2), 126(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।