फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   woman accidentally drink acid mohali, died

महिला को पानी पीना था, गलती से तेजाब पी लिया, दर्दनाक मौत

Sun, 20 Mar 2016 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 20 Mar 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
woman accidentally drink acid mohali, died
तेजाब - फोटो : file pic
गांव स्नेटा की एक महिला ने गलती से तेजाब निगल लिया। गंभीर हालत में महिला को सोहाना के एक प्राइवेट अस्पताल में भरती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 दलजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


वहीं, शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मामला 14 मार्च का है। मृतका घर में ब्लॉक हुई पाइप को साफ करने में जुटी हुई थी। उसे साफ करने के लिए तेजाब वाश वेसिन पर रखा हुआ था। जैसे ही अगली सुबह वह जल्दी उठी। तो उसे प्यास लगी हुई थी। गलती से उसने तेजाब को पानी समझकर निगल लिया।
विज्ञापन


तेजाब पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद महिला ने तुरंत फ्रिज खोलकर पानी पी लिया। गंभीर हालात में महिला को उसके पति ने अस्पताल में भरती करवाया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के पति अमरीक सिंह ट्रैक्टर वर्कशॉप चलाते हैं। जिक्रयोग है कि यह अपनी तरह का पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed