{"_id":"5d8a79528ebc3e01431c0b2b","slug":"without-permission-dsp-built-thana-in-patwari-office-mohali-news-pkl3517285152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी ने पटवारखाने में बिना मंजूरी बनाया थाना, लोगों ने एसएसपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी ने पटवारखाने में बिना मंजूरी बनाया थाना, लोगों ने एसएसपी को दी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ एरिया में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कुछ समय पहले जिला पुलिस ने डीएसपी खरड़-दो को नियुक्त किया था। उनके अधीन मुल्लांपुर का एरिया आता था। लोगों को उम्मीद थी कि नए डीएसपी के आते ही सबकुछ सही हो जाएगा लेकिन लोगों का आरोप है कि डीएसपी ने पटवारखाने में जरबदस्ती ऑफिस खोल लिया जबकि इस संबंध में पंचायत से अनुमति तक नहीं ली।
गांव के लोगों ने इस संबंधी एसएसपी कुलदीप सिंह चहल से मुुलाकात की है। साथ ही इस संबंधी लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके गांव मुल्लांपुर गरीबदास के सरपंच सतनाम सिंह के साथ बाकी पंचायत सदस्यों में संदीप कौर, दर्शन कुमार, स्वर्णजीत कौर, ममता देवी, रविन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, भाग सिंह ने शिकायत दी है। पंचायत यूनियन पंजाब के जिला मोहाली से प्रधान बलविन्द्र सिंह कुंभड़ा भी मौजूद थे।
एसएसपी ऑफिस के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरपंच सतनाम सिंह ने बताया कि डीएसपी सिटी खरड़-2 द्वारा गांव मुल्लांपुर गरीबदास स्थित पटवारखाने को अपने ऑफिस में जबरदस्ती तबदील कर लिया गया हैै। जिस जमीन पर यह पटवारखाना बना हुआ है, वह जमीन पंचायत की है। डीएसपी खरड़-2 ने पटवारखाने को अपने ऑफिस में तबदील करने से पहले पंचायत की सहमति भी नहीं ली गई। गांव मुल्लांपुर गरीबदास की एसएसपी को शिकायत देने आई पंचायत ने दी गई शिकायत में मांग की कि डीएसपी खरड़-2 का ऑफिस उक्त पटवारखाने में खोलने से तुरंत रोका जाए। साथ ही पंचायती जमीन पर नाजायज कब्जा होने पर रोक लगाई जाए।