फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Withdrawal of Rs 40 thousand from bank for college fees, Nausarbaz absconds after looting

Mohali News: कॉलेज फीस के लिए बैंक से निकाले 40 हजार, नौसरबाज लूटकर हो गए फरार

Sat, 23 Dec 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 40 thousand from bank for college fees, Nausarbaz absconds after looting
लांडरां/बनूड़। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित एसबीआई शाखा से पैसे निकाल कर लौट रहे युवक को दो नौसरबाजों ने बातों में लगाकर उसे कुछ सुंघा दिया और 40 हजार रुपये व कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। युवक ने कॉलेज की फीस के लिए यह रकम निकाली थी। पीड़ित ध्रुव नारायण निवासी नेपाल हाल वासी वार्ड नंबर 8 बनूड़ ने बताया कि वह स्वाइट कॉलेज में बीटेक का छात्र है। आज उसे कॉलेज की फीस जमा करनी थी, जिसके लिए सुबह करीब 12 बजे वह भारतीय स्टेट बैंक की बनूड़ शाखा से पैसे निकालने गया। इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां दो युवकों से हुई जो उससे बातचीत करने लगे। उसने उनसे ज्यादा बात नहीं की और बैंक से पैसे निकालने के बाद अपने कमरे में चला गया। जब वह बैंक से कुछ दूरी पर पहुंचा तो बैंक में खड़े दो युवकों में से एक ने उसे आवाज लगाई और जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो वह उसके करीब खड़े थे। वह कुछ समझ पाता तभी एक नौसरबाज ने उसे कुछ सुंघा दिया। इसके बाद उसकी आंखों में जलन होने लगी। इसके बाद नौसरबाज उसकी जेब से 40 हजार नकद और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसका सारा सामान गायब था। इसके बाद वह चिल्लाया तो आसपास के दुकानदार बाहर आए और नौसरबाजों की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ध्रुव नारायण ने बताया कि यह लोग भी बैंक में बैठे थे और हो सकता है कि वहीं से उसके पीछे आए हों। इसके बाद ध्रुव ने बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। जब उन्होंने बैंक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उन्हें वही दो नौसरबाज शाखा में बैठे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed