फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wide-building exercise started in Jagtpura

अब यहां से निकलना आसान हो जाएगा

Tue, 15 Oct 2013 02:24 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Tue, 15 Oct 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
Wide-building exercise started in Jagtpura
जगतपुरा में पुल के पिलर टूटने के बाद नाले पर बनाया गया अस्थाई रास्ता सोमवार को खतरे में पड़ गया। सुबह नाले में पानी क बहाव तेज हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद पानी रास्ते के ऊपर से बहने लगा। इससे यह अस्थाई पुल बहने का खतरा बन गया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने आनन-फानन में चौड़ा रास्ता बनाने की कवायद शुरू की।

दोपहर तक बड़े पाइप जगतपुरा नाले के पास पहुंचा दिए गए। पीडब्ल्यूडी विभाग की चार सदस्यीय टीम सारा दिन अस्थाई रास्ते के पास तैनात की गई है, ताकि कोई भी खतरा हो तो फौरन आला अधिकारियों को सूचना दी जा सके।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े चार बजे चौड़ा रास्ता बनाने की कवायद शुरू की गई। जोकि देर शाम तक जारी थी। विभाग के जेई राजीव गुप्ता ने कहा कि नया चौड़ा रास्ता सोमवार रात तक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच बलविदंर सिंह ने कहा कि छोटे रास्ते के बहने की आशंका के बाद उन्होंने विभाग से यहां बड़े पाइप डालने की मांग की थी। मंगलवार सुबह से नए रास्ते पर आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।

जान का जोखिम, लोग बेपरवाह, प्रशासन बेखबर
जगतपुरा में पीडब्ल्यूडी विभाग एक तरफ नया एवं चौड़ा अस्थाई रास्ता बना रहा है।

दूसरी तरफ लोग जान को जोखिम में डालकर पुराने पुल से गुजर रहे हैं। लोग बेपरवाह हैं और प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं है।

पहले यहां दोनों तरफ पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जो हटा लिए गए। इसके बाद लोगों ने साइड से दीवार तोड़ी और आने-जाने के लिए पुराने पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं।


जो कभी भी गिर सकता है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कहा कि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है, ताकि वहां दोबारा पुलिस तैनात की जाए।


सुबह-शाम हो रहे हैं झगड़े
पीडब्ल्यूडी द्वारा नाले पर बनाए अस्थाई रास्ते पर सुबह एवं शाम को ट्रैफिक जाम हो रहा है।

निकलने के लिए झगडे़ हो रहे हैं। हालत यह है कि सरपंच बलविंदर सिंह को खुद सुबह नौ बजे खड़े होकर ट्रैफिक कंट्रोल करना पड़ता है।

एक तरफ का ट्रैफिक रोक कर दूसरी तरफ वालों को पास किया जाता है। ताकि वह आपस में झगड़ ने पड़ें। क्योंकि सुबह स्कूली बच्चों और काम पर जाने वालों को जल्दी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed