{"_id":"6414cbf7188b03bede07db67","slug":"while-crossing-the-highway-the-car-crossed-the-divider-and-collided-with-the-canter-both-the-drivers-died-mohali-news-c-16-1-89932-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हाईवे पार करते कार डिवाइडर पार कर कैंटर से टकराई, दोनों चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हाईवे पार करते कार डिवाइडर पार कर कैंटर से टकराई, दोनों चालकों की मौत
Sat, 18 Mar 2023 01:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पार करते कार डिवाइडर पार कर कैंटर से टकराई, दोनों चालकों की मौत
लालड़ू में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा, मृत कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गांव सरसिनी के नजदीक पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ जा रहे कैंटर से सीधी टकराने से भयंकर हादसा हो गया। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान (कार चालक) सुशांत तनेजा उम्र 32 वर्ष पुत्र श्याम लाल निवासी सोनीपत, हरियाणा और कैंटर चालक की पहचान 49 वर्षीय किरणपाल पुत्र सुभाष चंद निवासी खांजापुर, यूपी के तौर पर बताई है। पुलिस ने मृत कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई सलिंदर कुमार ने बताया कि मृतक कैंटर चालक के दोस्त नसीम अहमद ने शिकायत में कहा है कि वह और मृतक 49 वर्षीय किरणपाल पुत्र सुभाष चंद निवासी खंजापुर यूपी अपने-अपने कैंटर में सामान भरकर यूपी से बनूड़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे बुधवार और वीरवार की रात करीब साढ़े 12 बजे सरसिनी के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उसी समय एक तेज रफ्तार कार जो चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जा रही थी, तो वह अचानक ही डिवाइडर पार कर हवा में पलटी खाती हुई कैंटर के सामने शीशे से जोरदार टकरा गई। इस हादसे दौरान कैंटर चालक किरणपाल और कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल डेराबस्सी में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कैंटर का अगला भाग भी बुरी तरह अंदर की ओर धंस गया। पुलिस ने मृतक कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।