{"_id":"67ba33aeb1039f203a07b14b","slug":"when-the-video-of-selling-chitta-went-viral-police-came-into-action-drug-smuggler-caught-mohali-news-c-71-1-mli1005-125889-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चिट्टा बेचने का वीडियो हुआ वायरल तो हरकत में आई पुलिस, नशा तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चिट्टा बेचने का वीडियो हुआ वायरल तो हरकत में आई पुलिस, नशा तस्कर दबोचा
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के लोहगढ़ क्षेत्र में हाल ही में चिट्टा बेचने की वीडियो वायरल हुई थी। शनिवार को उस वीडियो को कांग्रेस पंजाब के सीनियर नेता सुखपाल खैरा की ओर से ट्वीट करने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
लोहगढ़ गांव की नशा छुड़ाओ कमेटी की मदद से नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान मनजीत सिंह निवासी लोहगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
गौरतलब है कि वीरवार को कुछ युवतियां लोहगढ़ में चिट्टा खरीदने आई थी। गांव के युवाओं ने उन्हें रोककर उनसे पूछताछ की तो युवतियों ने बताया कि वे मनजीत नामक युवक से चिट्टा खरीदने के लिए आई थी। लेकिन उन्हें नशा नहीं मिला जबकि वह नशा तस्कर मनजीत को एक सोने की चेन और एक हजार रुपये भी दे चुकी हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो जंगल की आग की तरह फैला। बाद में कांग्रसी नेता खैहरा ने इस मामले पर ट्वीट किया तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए मनजीत को शनिवार दोपहर में लोहगढ़ से दबोच लिया था। इसके इलावा एक वीडियो और वायरल हुआ जिसमें एक युवक भी मनजीत से ही नशा लेने की बात कह रहा है।
डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेशकर उसे रिमांड पर मांगा जाएगा। पूरी सप्लाई चेन की जांचकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।