फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When the message came to withdraw 26 lakhs from the bank account, the woman was blown away

बैंक खाते से 26 लाख निकालने के लिए मैसेज आया तो महिला के उड़े होश

Fri, 06 Aug 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
When the message came to withdraw 26 lakhs from the bank account, the woman was blown away
नयागांव। एक दुकान मालकिन के बैंक खाते से अचानक 26 लाख रुपये निकालने के लिए चेक लगाने का मैसेज उनके मोबाइल फोन पर आया तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि उन्होंने यह रकम एक दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए चेक लगाए हुए थे। इसके बाद वह आनन फानन बैंक में पहुंची और खाता चेक करवाया तो पता चला कि एक बैंककर्मी से यह चूक हुई थी, क्योंकि जो चेक उनके खाते में लगाए गए थे वह किसी ओर के थे। तब जाकर उन्होंने रात की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर की नामी दुकान मेडिहब की मालकिन का चालू खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। बुधवार सुबह बैंक से रकम निकालने के लिए तीन चेक लगाने का मैसेज आया तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। मैसेज में लिखा था कि उनके खाते से 26 लाख रुपये निकालने के लिए तीन चेक लगाए जा रहे हैं, जो कि जल्द ही दूसरे खाते में ट्रांसफर होने हैं। जबकि महिला के चेक इतनी बड़ी रकम के नहीं थे। इसके बाद महिला ने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि इन तीनों चेकों का भुगतान नगर परिषद कार्यालय के बैंक खाते से होना था। लेकिन गलती से यह तीनों चेक उनके खाते में लग गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह तीनों चेक नगर परिषद कार्यालय के हैं, गलती से आपके खाते में लग गए थे। वहीं नगर परिषद कार्यालय के लेखाकार रघुनंदन ने तीनों चेकों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह चेक नंबर और रकम हमारे दफ्तर द्वारा दिए गए चेक के ही हैं। लेकिन दोनों ग्राहकों के चेक के नंबर एक जैसे कैसे हो सकते हैं। इस मामले में बैंक मैनेजर कुलदीप सिंह ने अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed