फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When the building shook, the workers shouted, run...it is about to collapse.

Mohali News: बिल्डिंग हिली तो मजदूर चिल्लाए, भागो...यह गिरने वाली है

Sun, 22 Dec 2024 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
When the building shook, the workers shouted, run...it is about to collapse.
मोहाली। सोहना में बेसमेंट की खोदाई करते समय शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे साथ की चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। अचानक हुए इस हादसे में कई लोग मलबे में दब गए। राहत एवं बचाव दल ने रात 12 बजे तक दो युवतियों समेत चार लोगों को मलबे से निकाला था। इनमें से एक दृष्टि नाम की युवती की अस्पताल में माैत हो गई। अन्य तीन का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 11 लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। लोगों ने बताया कि इस इमारत में जिम और पीजी (पेइंग गेस्ट) थे। हादसे के समय इमारत में कितने लोग थे इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी दीपक पारीक और डीजीपी गौरव यादव मौके पर पहुंचे। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिए थे। उसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ और सेना ने मोर्चा संभाला। थाना सोहाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया ताकि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। वहीं थाना सोहाना पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक परविंदर सिंह पर बीएनएस की धारा 105 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जो बिल्डिंग गिरी है और जिसकी खोदाई हो रही थी, दोनों का मालिक एक ही है।
विज्ञापन

सीएम ने अफसरों से लिया अपडेट
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोहाना में गिरी चार मंजिला बिल्डिंग के हादसे के बाद फोन पर बचाव कार्य की जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम हादसे को लेकर पल पल का अपडेट जिला प्रशासन से ले रहे हैं।
विज्ञापन

हमारा फोकस लोगों को बचाना
बेसमेंट अंडर कंस्ट्रक्शन था और फिलहाल हमारा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को बचाना है। इसके लिए एनडीआरएफ और आर्मी की टीमें पहुंच चुकी हैं, साथ ही आम पब्लिक और पुलिस भी यहां मौजूद है। हमारी प्राथमिकता है कि यहां पर जल्द से जल्द लोगों को रेस्क्यू किया जा सके। अभी हम इसका अनुमान लगा रहे हैं कि कितने लोग यहां फंसे हैं। कुछ लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौरव यादव, डीजीपी, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article