फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When stopped from consuming drugs, the nephews attacked them, and a case was filed against six people

Mohali News: नशा करने से रोका तो भतीजों ने किया हमला, छह पर मामला दर्ज

Mon, 03 Nov 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
When stopped from consuming drugs, the nephews attacked them, and a case was filed against six people
मोहाली। गांव मौली बैदवान (सेक्टर-89) में नशा करने से रोकने पर भतीजों ने अपने चाचा पर तलवारों से कातिलाना हमला कर दिया। हमले में घायल 48 वर्षीय हरभजन सिंह पर पत्थरों से वार किया गया। उसकी एक बाजू तोड़ दी गई। बेहोशी की हालत में उसे सोहाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हरभजन सिंह की शिकायत पर सोहाना पुलिस ने छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमलावरों में तीन रजिंदर सिंह, कमलजीत सिंह (भतीजा) और उनकी मां कुलदीप कौर निवासी सोहाना हैं। मामले में तीन अज्ञात बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने बताया कि उसका ड्राइविंग स्कूल है। गांव मौली बैदवान में अपना पीजी है। 25 अक्तूबर दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पीजी में किराया लेने गया था। पीजी पहुंचने पर उसने देखा कि उसका भतीजा और तीन युवक पीजी में नशा कर रहे हैं। उसने अपने भतीजे गुरजिंदर सिंह को रोका तो उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए लेकिन उसी दौरान उसका दूसरा भतीजा कमलजीत सिंह और उसकी भाभी कुलदीप कौर मौके पर पहुंच गईं। कमलजीत सिंह के हाथ में तलवार थी। जब वह मौके से भागने लगा तो गुरजिंदर सिंह और कुलदीप कौर ने उसे घेर लिया। कमलजीत सिंह ने तलवार से उसकी पीठ व बाजू पर हमला कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed