फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Street vendors protest in Nayagaon; five-member committee to be formed

Mohali News: नयागांव में रेहड़ी-फड़ी वालों का विरोध, पांच सदस्यीय समिति बनेगी

Wed, 30 Sep 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Street vendors protest in Nayagaon; five-member committee to be formed
नयागांव। नगर परिषद की लगातार कार्रवाई के विरोध में रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने मंगलवार को खरड़ हलका इंचार्ज परमिंदर सिंह गोल्डी से मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्याओं को सामने रखा और व्यवस्थित स्थान की मांग की। इस मामले में गोल्डी ने पांच सदस्यीय समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




संचालकों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान उनकी रेहड़ियां जब्त कर ली जाती हैं। इससे उनकी रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई रोकने और कारोबार के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की। पूर्व पार्षद अमनदीप कौर ने भी रेहड़ी संचालकों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रेहड़ियां हटाने के लिए सफाई कर्मचारियों का उपयोग हो रहा है। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। अमनदीप कौर ने कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी की मांग की।
विज्ञापन




समाधान की दिशा में पहल

परमिंदर सिंह गोल्डी ने नगर परिषद के ईओ विजय जिंदल को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर सामान बेचने वालों को बेवजह परेशान न किया जाए। गोल्डी ने रेहड़ी संचालकों से यातायात बाधित न करने की अपील भी की। उन्होंने रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित करने को कहा। यह समिति प्रशासन के समक्ष समस्याएं रखेगी और आगामी बैठक में समाधान पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed