फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When refused to fill air in the car, the young man was beaten, injured

Mohali News: कार में हवा भरने से मना किया तो युवक को पीटा, जख्मी

Wed, 29 Mar 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
When refused to fill air in the car, the young man was beaten, injured
कार में हवा भरने से मना किया तो युवक को पीटा, जख्मी
विज्ञापन

मोहाली के गांव दैड़ी में एक पेट्रोल पंप पर हुई वारदात, की है घटना, छह लोगों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव दैड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान करने वाले एक युवक को कार सवारों को हवा भरने से मना करना महंगा पड़ गया। गुस्साए कार सवारों ने उसे पीटकर जख्मी कर दिया। सोहाना थाना पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मनजिंदर सिंह, प्रभजोत सिंह दोनों निवासी गांव हुलका, नवजोत सिंह निवासी गांव मटरा, जसप्रीत सिंह निवासी गांव सेखनमाजरा, सुखी निवासी बनूड़ और अंकित निवासी बाकरपुर के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता हनी सिंह निवासी गांव दैड़ी ने बताया कि उसकी गांव के पेट्रोल पर पंक्चर लगाने की दुकान है। 11 मार्च को रात करीब साढ़े 11 बजे वह दुकान के बाहर सोया हुआ था। इसी दौरान एक कार आई और उसके चालक ने हवा भरने को कहा। उसके मना करने पर वह गालियां निकालकर चला गया। करीब 20 मिनट के बाद कार में चार और बुलेट बाइक पर दो लोग आए और उन्होंने मिलकर मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद वे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। उसने इसकी जानकारी अपने मामा के बेटे को दी तो उसने आकर मुझे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अभी तक उक्त आरोपियों के साथ उनकी राजीनामे की बात चलती रही, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ने पर उन्होंने अब केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed