फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When people got fed up, the corporation remembered the broken roads, started patchwork

तंग आकर लोग भड़कें तो निगम को याद आईं टूटी सड़कें, पैचवर्क किया शुरू

Fri, 17 Sep 2021 01:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
When people got fed up, the corporation remembered the broken roads, started patchwork
मोहाली। आखिर वीआईपी शहर की टूटी सड़कों की याद वीरवार को नगर निगम को आ ही गई। नगर निगम की ओर से टूटी सड़कों को सुधारने के लिए पैचवर्क करवाने का फैसला लिया गया है। इसके मद्देनजर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने खुद सेक्टर-70 में पहुंचकर सड़कों के पैचवर्क का काम शुरू करवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे शहर की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क किया जाएगा और जहां जरूरत है वहां पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इसके बाद सड़कों की रीकार्पेटिंग करवाई जाएगी। साथ ही मेयर ने सेक्टर-70 में पेवर ब्लॉक का काम भी शुरू करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना काल के डेढ़ साल में शहर की सड़कें पूरी तरह से जवाब दे गई हैं। सड़कों की हालत काफी खराब हो गई थी। कई जगह तो पता ही नहीं चलता कि आखिर सड़क कहां पर है। क्योंकि अगर बारिश हो जाती है तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन चालकों को पता नहीं नहीं चलता कि गड्ढा कहां पर है और इससे वाहन को नुकसान होता है। अमर उजाला की ओर से 13 अगस्त के अंक में इस मामले को ‘दो दिन की बारिश में सड़कें दे गई जवाब, गुजरना हुुआ जोखिम भरा’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि सड़कों की हालत खराब होने पर लोगों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद यह मामला नगर निगम के अधिकारियों और मेयर तक पहुंचा। इसके बाद इस दिशा में काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

विकास पर भेदभाव के मुद्दे पर खेला नया दांव
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि शहर में सभी काम लोगों की जरूरत के हिसाब से करवाएं जा रहे हैं। विपक्ष की ओर से उन पर लगाए जा रहे पक्षपात के आरोप पर उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। विरोधी बौखलाहट में आकर अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेवर ब्लॉक का काम विपक्षी गुट के पार्षद के वार्ड से ही शुरू करवाया है। इस मौके पर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, सीनियर कांग्रेसी नेता राजा कंवरजोत सिंह मोहाल, पूर्व पार्षद सुरिंदर सिंह राजपूत, एक्सईएन राजबीर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed