फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When notice was given to remove the slums, they started becoming permanent

Mohali News: हटाने का दिया नोटिस तो पक्की बनने लगी झुग्गियां

Sat, 22 Mar 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
When notice was given to remove the slums, they started becoming permanent
झु​ग्गियों को शैड डालकर किया जा रहा पक्का। संवाद 
जीरकपुर। नगर परिषद ने ढकोली, बलटाना, पीर मुछल्ला और नाभा में झुग्गियां हटाने का नोटिस जारी किया तो उन झुग्गियों को पक्का किया जाने लगा। देखते ही देखते शैड डाले जाने लगे। नगर परिषद की टीम ने पहुंचकर इस कार्रवाई को रुकवा दिया है। ढकोली के वार्ड नंबर-13 व 14 के बीच से निकलते सिंह चौ के किनारे 100 से ज्यादा झुग्गियां हैं।
विज्ञापन

छह माह पहले नगर परिषद ने इन झुग्गियों को हटाने के लिए नोटिस निकाला था। जमीन मालिक ने कच्ची झुग्गियां हटा दीं, पक्की ईंटों की दीवारें बनाकर उन पर शैड डाल दिए और पक्की झुग्गियां बनानी शुरू कर दीं। वास्तव में यह नियमों के विरुद्ध है, क्योंकि किसी खेती वाली जमीन का इस्तेमाल करने से पहले उसका चेंज ऑफ लैंड यूज करवाना आवश्यक होता है। नगर परिषद ने दोबारा 195डी का नोटिस जमीन मालिक को भेजा और फिलहाल काम बंद करवा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि झुग्गियों को यहां से शिफ्ट किया जाए या हटा दिया जाए। यहां रहने वाले लोगों का न कोई पुलिस रिकार्ड है और न उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवाई जाती है।
विज्ञापन

100 झुग्गियों को दी जा रही सप्लाई
जमीन मालिक ने एक बिजली का मीटर लगवाया हुआ है। उससे 100 के करीब झुग्गियों को सब मीटर से सप्लाई दी जा रही है। नियमों के विपरीत जमीन मालिक ने झुग्गियों में रहने वालों से लोगों से 10 प्रति यूनिट पैसे भी वसूल लिया है। ढकोली क्षेत्र में बनी इन झुग्गियों में डिश टीवी लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन





हमें कल शिकायत मिली थी कि ढकोली क्षेत्र में झुग्गियों की जगह पक्की दीवारें बनाकर शैड डाले जा रहे हैं। उनका काम बंद करवा दिया गया है। जमीन मालिक से कहा गया है जब तक वह जमीन का सीएलयू करवाकर नक्शा पास नहीं करवा लेता तब तक वह यहां झुग्गियां भी नहीं बना सकता है। -अजय बराड़, भवन इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर।



मैंने पहले भी एसडीओ को इन झुग्गियों में अवैध रूप से चल रहे कुंडी कनेक्शन की जांच करने के लिए कहा था। वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कल ही दोबारा कार्रवाई की जाएगी। एक मीटर से 100 झुग्गियों को सप्लाई देना नियमों के खिलाफ है। - सुरिंदर सिंह बैंस, एक्सईएन, बिजली निगम, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed