फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When he stopped me from tearing the auto seat, he came home and beat me up.

Mohali News: ऑटो की सीट फाड़ने से रोका तो घर आकर की मारपीट

Mon, 25 Sep 2023 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
When he stopped me from tearing the auto seat, he came home and beat me up.
मोहाली। सोहाना में ऑटो की सीट फाड़ने से रोकने पर आरोपी ने साथियों के साथ घर आकर ऑटो चालक के साथ मारपीट की। आरोपियों की पहचान सीसपाल, राज कुमार, अजय कुमार, संजू, नाणू, सलमा, विनोद कुमार, पूनम, राघव और नवीन कुमार सभी वासी सोहाना के रूप में हुई है। सोहाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता नरिंदर शर्मा (54) वासी सोहाना ने बताया कि 30 अगस्त की रात करीब पौने दस बजे उसके बेटे का ऑटो गली में खड़ा था। ऑटो में बैठकर आरोपी अजय कुमार फोन पर बात कर रहा था और बात करते हुए सीट से फोम फाड़ रहा था। यह देखकर उसके बेटे ने उसे रोका तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और धमकियां देता हुआ वहां से चला गया। इसके बाद रात पौने 11 बजे उक्त आरोपी उनके घर के बाहर आकर जोर-जोर से दरवाजा खटकाने लगे। जब शिकायतकर्ता ने दरवाजा खोला तो उक्त आरोपी गंडासे और अन्य हथियार लेकर खड़े थे। जैसे ही वह बाहर आया उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उनका बेटा भी पंकज भी गुरुद्वारा साहिब से लौट रहा था। उसने पिता के साथ मारपीट होती देख आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। उसके सिर और पीठ पर गंडासे और पाइप से वार किया। जब वहा लोग इकट्ठा होने शुरू हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन



पिता के सिर में आई चोट, लगे पांच टांके

शिकायतकर्ता नरिंदर शर्मा ने बताया कि उनके सिर पर आरोपियों ने गंडासे से वार किया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। उनके सिर में पांच टांके लगे हैं। वहीं, बेटे के भी सिर और पीठ में चोट आई है। जब बेटा बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी अपने शिकंजे में ले किया और जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed