फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wheels of vehicles parked at night in Sector-70 stolen

Mohali News: सेक्टर-70 में रात को खड़ी गाड़ियों के पहिए चोरी, ईंटों के सहारे छोड़ गए

Wed, 05 Feb 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles parked at night in Sector-70 stolen
मोहाली। शहर में पहले से ही वाहन चोरी करने वाला गिरोह सरगर्म है, लेकिन अब ठंड के मौसम में चार पहिया गाड़ियों के पहिए चोरी करने वाला गिरोह भी सरगर्म हो गया है। यह गिरोह शहर में अलग-अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इसके बावजूद पुलिस इन चोरों को पकड़ने या चोरी की वारदातों को रोकने में नाकाम है।
विज्ञापन


उधर, क्षेत्र के लोग शहर में पुलिस की गश्त पर सवाल उठाकर कह रहे हैं कि रात के समय पुलिस की गश्त सही न होने के कारण चोरों के हौंसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि लोगों की मेहनत से खरीदे वाहनों और पहियों को चोरी कर रहे हैं। इस संबंधी सेक्टर-70 के रहने वाले डॉक्टर दीपक ने बताया कि चोर पकड़े जाने के डर से उनके क्लीनिक सहित रोड पर कई घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी उतारकर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात चोर सेक्टर-70 में एलआईजी फ्लैटों के सामने खाली पार्क में खड़ी हुंडई गाड़ी, एंडेवर गाड़ी के चारों पहिए उतारकर ले गए और गाड़ियों को ईंटों के सहारे खड़ा कर गए हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा एक फाॅच्र्यूनर कार के पहिए भी चोरी किए गए हैं। डॉ. दीपक ने कहा कि पिछले कई दिन से सेक्टर-70 में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि तकरीबन रोजाना चोरी की वारदात हो रही हैं, जबकि पुलिस की गश्त और तेज होनी चाहिए। गांव मोहाली में कोयला डिपू के सामने खड़ी एक ब्रीजा कार के चारों पहिए चोरी करके गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ा कर दिया गया है। यह कार जनता कैटरिंग गांव मोहाली के मालिक की है। इसी तरह उक्त कोयला डिपू के पास एक ऑटो भी चोरी हो गया है, इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद
इन गाड़ियों के पहिए की चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जिनमें सेक्टर-70 में दो लोग कैमरे में कैद हो गए हैं। इसी तरह गांव मोहाली में हुई चोरी की वारदात में कुछ युवक एक कार में आते दिखाई दे रहे हैं और घटना को अंजाम देकर सब्जी मंडी की ओर फरार हो गए। इस संबंधी गांव निवासी गुरुदेव कौर का कहना है कि जल्द इस क्षेत्र में चौकीदार रखा जाएगा, क्योंकि रात के समय पुलिस इस क्षेत्र में कम ही दिखाई देती है, इस कारण चोरों के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed