फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Weapons used in the murder of a young man in a dispute over Jalabhishek recovered

जलाभिषेक पर विवाद में हुई युवक की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

Sat, 14 Aug 2021 01:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Weapons used in the murder of a young man in a dispute over Jalabhishek recovered
खरड़। 5 अगस्त की देर रात आर्य कालेज रोड़ पर युवक राकेश कुमार की हत्या में इस्तेमाल हथियार पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार हत्या में इस्तेमाल किरच, लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए हैं। युवकों के दो गुटों के बीच एक लड़की को लेकर और पहले कौन जलाभिषेक करेगा इसको लेकर ऐसा बढ़ा कि एक युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

खरड़ की आर्य कॉलेज रोड पर बीती 5 अगस्त को राकेश कुमार की सरेआम हत्या कर दी गई थी। पता चला था कि सावन में जलाभिषेक को लेकर दो गुटों का विवाद इतना बढ़ा की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों गुटों के बीच एक लड़की को लेकर भी विवाद शुरू हुआ था। एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि इस हत्या के मुख्य तीन आरोपियों दीपांशु, माणक अग्रवाल और राजेश कुमार ने बुधवार को खरड़ अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। तीनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। पुलिस रिमांड में तीनों आरोपियों की निशानदेही पर राकेश की हत्या में इस्तेमाल किरच, लोहे की रॉड और बेसवाल बैट बरामद कर लिया गया है। पूछताछ यह भी पता चला है कि दोनों गुटों में कई महीने से तकरारबाजी चल रही थी। कुछ महीने पहले एक लड़की को लेकर भी दोनों गुटों में बहसबाजी हुई थी। आरोपियों ने लड़की को थप्पड़ मारे थे, जबकि दूसरे गुट के युवक लड़की के पक्ष में थे। यह भी पता चला है कि माणक अग्रवाल के घर एक टैक्सी चालक प्रदीप कुमार किराये पर रहता है। 5 अगस्त को वारदात के बाद माणक ने प्रदीप को अंबाला ले जाने को कहा था। अंबाला जाते समय प्रदीप का मोबाइल आरोपियों ने कई बार इस्तेमाल किया था। अंबाला से आरोपी हरिद्वार चले गए थे। वहां पर कई दिन हरिद्वार के डेरों व धर्मशालाओं में रुकते रहे। तीनों को रविवार को खरड़ अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed