फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Waterlogging in colonies and roads, public life affected

Mohali News: कॉलोनियों और सड़कों पर जलभराव, जनजीवन प्रभावित

Thu, 10 Jul 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in colonies and roads, public life affected
डेराबस्सी। बुधवार सुबह हुई बारिश ने नगर परिषद द्वारा मानसून को लेकर बारिश के पानी की निकासी की तैयारियों पर पानी फेर दिया। शहर में सुबह हुई भारी बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। इस दौरान सबसे बुरा हाल शहर के बरवाला रोड का रहा। यहां पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। नाले के निर्माण के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरबख्श कॉलोनी, गुलाबगढ़ रोड और प्रीत कॉलोनी के कुछ घरों में पानी भर गया। गुलाबगढ़-बेहड़ा रोड और मुबारकपुर गांव से सूंडरा जाने वाली सड़क पर भी काफी परेशानी हुई। भांखरपुर गांव के सरकारी स्कूल के मैदान में पानी भर गया, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के बाद, यहां हैबतपुर रोड पर गुलमोहर सिटी के सामने की सड़क धंस गई, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed