{"_id":"5f46c9218ebc3e4ada16ec75","slug":"water-stored-in-baltana-chowki-dropped-in-sukhna-chow-mohali-news-pkl3859112174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना चो में गिराया बलटाना चौकी में जमा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना चो में गिराया बलटाना चौकी में जमा पानी
विज्ञापन
जीरकपुर। बुधवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा गत दिनों चंडीगढ़ से आए पानी को निकालने की प्रक्रिया को अमल में लाया गया। इसके तहत मशीनों की मदद से होटल के बाहर ड्रेनेज लाइन को तोड़ा गया और इसके अलावा बलटाना पुलिस चौकी के पास बने मार्ग को तोड़कर चौकी में भरे पानी को सुखना चो में गिराया गया। बुधवार को प्रशासन की यह कार्रवाई सारा दिन चलती रही।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से होटल वेलवेट क्लार्क और बलटाना पुलिस चौकी के सामने बनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बरसाती पानी की निकासी को बनाई ड्रेन लाइन को तोड़ दिया गया। इसकी मदद से ड्रेनेज लाइन की मदद से म्यूनिसिपल पार्क और पुलिस चौकी के अंदर जमा पानी को सुखना चो में छोड़ा गया।
इसके अलावा पुलिस चौकी के पिछली ओर स्थित चंडीगढ़ के गांव रायपुर में टूट चुके बांध को दोबारा स्थापित करने के लिए पोकलेन मशीन का सहारा लिया गया, ताकि चंडीगढ़ से दोबारा छोड़े जाना वाला पानी गांव में जाने की बजाय सुखना चो से होता हुआ आगे चला जाएगा। बुधवार को प्रशासन का भारी अमला कार्रवाई करने में जुटा रहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों हुई भारी बरसात के चलते चंडीगढ़ की सुखना नदी में पानी का स्तर ओवरफ्लो हो गया था। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से आसपास के इलाकों को चेतावनी जारी करने के बाद फ्लड गेटों को खोल दिया गया। दूसरी ओर, फ्लड गेटों को खोलने का असर यह हुआ कि यहां से निकलने वाला पानी सीधा जीरकपुर के गांव बलटाना क्षेत्र के साथ स्थित चंडीगढ़ के गांव रायपुर के बांध को तोड़ते हुए पुलिस चौकी, म्यूनिसिपल पार्क एवं अन्य जगहों में भर गया था।