फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water scarcity in Harmilap Nagar Colony

हरमिलाप नगर कॉलोनी में पानी की किल्लत, टैंकर मंगवाकर काम चला रहे कॉलोनी निवासी

Thu, 14 Jan 2021 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Water scarcity in Harmilap Nagar Colony
जीरकपुर। पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र से सटे क्षेत्र हरमिलाप नगर कॉलोनी में रहने वालों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि ट्यूबवेल खराब होने के चलते स्थानीय लोग टैंकर से पानी मंगवाकर काम चला रहे हैं। स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यहां नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

हरमिलाप नगर-1 में 600 से अधिक घर मौजूद हैं, जिनमें रहने वाले लोगों की संख्या तीन हजार से ज्यादा है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि छह माह पहले ट्यूबवेल में खराबी आ गई थी, जिसे प्रशासन ने ठीक तो करवा दिया, लेकिन कुछ महीने से ट्यूबवेल में कोई न कोई तकनीकी खराबी आ जाती है। इसके चलते कॉलोनी वासियों को टैंकर मंगवाना पड़ता है।
विज्ञापन

बाजार से लाते हैं पीने का पानी
लोगों का कहना है कि टैंकर के पानी से घरेलू काम तो किए जा सकते हैं, लेकिन यह पानी पीने के लायक नहीं होता है। इसलिए उन्हें पीने के लिए पानी बाजार से खरीदकर लाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर समाधान की मांग की गई है। इसके अलावा लोगों का कहना है कि यहां गलियों की हालत भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर संचालक पर बदसलूकी का आरोप
मंगलवार को कॉलोनी निवासियों ने नगर परिषद के उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर टैंकर संचालक पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि नगर परिषद द्वारा जिन लोगों को टैंकर लेकर भेजा जाता है उनका व्यवहार सही नहीं होता है। अगर कोई गलत व्यवहार का विरोध करता है तो गाली-गलौच की जाती है और पानी भी नहीं दिया जाता। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने टैंकर संचालक को हटाकर दूसरे व्यक्ति को भेजा।

ट्यूबवेल लगाने को मिली मंजूरी : जेई
हरमिलाप नगर कॉलोनी का ट्यूबवेल पुराना हो चुका है। इसके चलते यह आए दिन खराब होकर बंद हो जाता है। लोगों की परेशानी देखते हुए यहां नया ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके लिए उच्चाधिकारियों की मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही नया ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा टैंकर संचालक द्वारा की बदसलूकी की शिकायत मिलने के बाद तुरंत उसे हटाकर अन्य व्यक्ति को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। -कुलवंत सिंह, जेई, जल व सीवरेज विभाग, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed