फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   water misuse, 89 take notice, mohali

पानी बर्बाद करने वालों पर सख्ती, 89 को नोटिस

Sat, 16 Apr 2016 10:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 16 Apr 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
water misuse, 89 take notice, mohali
पानी - फोटो : अमर उजाला
वाटर सप्लाई विभाग ने शुक्रवार को पानी बर्बाद करने वाले लोगों पर शिकंजा कस दिया है। मुहिम के पहले दिन विभिन्न सेक्टरों के 89 लोगों को नोटिस दिए गए। साथ ही इन लोगों को आगाह किया गया है कि पानी की बर्बादी न करें। वरना उनका चालान काटा जाएगा। फिर शिकायत मिलने पर पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह निगम 15 टीमों ने विभिन्न इलाकों में चेकिग की। इस दौरान पानी बर्बाद करने लोगों को नोटिस पकड़ा दिए। इस दौरान अधिकतर पानी कारों और अन्य वाहनों को धोने में प्रयोग किया जा रहा था। इस दौरान सामने आया कि पानी की सबसे ज्यादा बर्बादी नए सेक्टरों की जा रही थी। जबकि सेक्टर-3बी2 में कोई भी व्यक्ति पानी बर्बाद करने नहीं पाया गया। वहीं, इस दौरान वाटर सप्लाई विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए पंफलेट बांटे। इन पंफलेट पर किसी का का नाम नहीं होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। अफसरों ने इलाके के लोगों से सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन



इन पर रहेगी विभाग नजर
1. बगीचों व गमलों को पानी देना
2. स्कूटर, कारों व अन्य गाड़ियों को पाइप लगाकर धोना
3. बरामदे, फर्श व सड़कें आदि धोना
4. टूल्लू पंप सीधे पाइप लाइन में लगाकर प्रयोग करना
5. फारूल से लेकर मीटर तक पाइप में कोई भी लीकेज
6. घर के ऊपर रखे गए टैंक, डैजर्ट कूलरों का ओवर फ्लो होना

ऐसे होगी कार्रवाई
पहली बार पानी बर्बाद करते पकड़े जाने पर नोटिस दिया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जो कि पानी के बिल में जुड़कर आएगा। तीसरी बार पकड़े जाने पर बिना कोई नोटिस दिए पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उपभोक्ता को पांच हजार जुर्माना व हल्फियां बयान लेेकर दोबारा कनेक्शन लगाने पर विचार किया जाएगा। इसके अधिकार कार्यकारी इंजीनियर को
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed