{"_id":"5d6c25768ebc3e01346caf03","slug":"water-leakage-problem-in-poorab-apartment-in-mohali-mohali-news-pkl349299496","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के लोगों ने पूरब अपार्टमेंट में पानी की बर्बादी रोकने के लिए सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के लोगों ने पूरब अपार्टमेंट में पानी की बर्बादी रोकने के लिए सीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
water leakage problem in poorab apartment in mohali
मोहाली। सेक्टर-89 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में छह से महीने से पानी की पाइपों और टंकियों से लीकेज हो रही है। कई बार लोग गमाडा को बता चुके हैं पर समस्या जस की तस है। लोगों की दलील है कि इससे जहां पानी तो बर्बाद हो रहा है, वहीं बिल्डिंग भी कमजोर हो रही है। इसके अलावा खड़े साफ पानी में डेंगू का लारवा तक पैदा होने का डर सता रहा है। अब लोगों ने इस संबंधी गमाडा अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि संबंधित विभाग को इस फौरन ठीक करने के आदेश दें।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-89 में गमाडा ने पूरब प्रीमियम बहुमंजिला फ्लैट बनाए थे। इसके लिए गमाडा की टीम ने बकायदा लखनऊ जाकर स्टडी की थी। वहीं लोगों का आरोप है कि फ्लैटों की स्कीम निकालते समय गमाडा ने जो दावे किए थे, उनकी हवा पजेशन देने से पहले ही निकल गई थी। लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदे थे लेकिन अब वे मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि गमाडा मैनेजमेंट ने जो प्रोजेक्ट के लिए अधिकारी लगाए हैं, वे अपने काम को गंभीरता से नहीं लेते हैं। गत कुछ समय में जो भी काम हुआ है, वह सीएम ऑफिस को मेल करने के बाद ही हो पाया है। इसलिए लोगों ने इस बार भी गमाडा द्वारा सुनवाई न होने पर वहां का ही सहारा लिया है।
विज्ञापन
बिल्डिंग भूकंपरोधी, गैस सप्लाई पाइपलाइन से
गमाडा के बनाए पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट लग्जरी श्रेणी के हैं। गमाडा जो सुविधाएं इनमें देता है, वे निजी कंपनियां भी नहीं दे पाती है। यह बिल्डिंग पूरी तरह भूकंपरोधी बताई जाती है। बिल्डिंग में गैस की सप्लाई पाइपलाइन से होती है। इसके अलावा कैंपस में ही शॉपिंग के लिए दुकानें, कम्युनिटी सेंटर, पार्क व स्पोर्ट्स से जुड़ी सारी सुविधाएं गमाडा द्वारा मुहैया करवाई जा रही है। हां, फ्लैटों की कीमत प्राइवेट कंपनियों द्वारा निकाली गई स्कीम से अधिक थी।