{"_id":"573745aa4f1c1b5c6891988f","slug":"water-crisis-public-problem-harikrishana-enclave-zirakpur-enclave-zirakpur-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकटः हरिकृष्णा एनक्लेव में दो दिन से नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकटः हरिकृष्णा एनक्लेव में दो दिन से नहीं आ रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 14 May 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
पानी पीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर स्थित हरिकृष्णा एनक्लेव में पानी का बड़ा संकट। यहां दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। इस समस्या को लेकर जीरकपुर नगर काउंसिल, प्रधान एवं क्षेत्रीय पार्षद को जानकारी दी गई, लेकिन, समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जबकि पानी नहीं मिलने के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जिक्रयोग है कि हरकृष्ण एनक्लेव में पानी पाइप में लीकेज हो रही है। वहीं, लोगों का कहना है कि पावरकॉम ने एक होटल को ट्रांसफार्मर का कनेक्शन जारी कर दिया है। इससे ट्यूबवेल की मोटर को पूरी लाइट नहीं मिल पा रही है। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान माघी राम, मातू राम, विश्वजीत जिंदल, लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ट्यूबवेल के ऊपर एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे ट्यूबवेल को बिजली सप्लाई होती है। पावरकॉम के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर से एक निजी होटल को बिजली कनेक्शन जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि जब से कनेक्शन जारी हुआ है, तब से ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई लो प्रेशर से होने लगी है। होटल में बिजली की खपत अधिक होने के कारण ट्यूबवैल पर लगी मोटर को पूरा लोड नहीं मिल रहा है।