फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Was not interested in sports, started by watching shooting, Sanyam and Vijayveer Sidhu won gold

Mohali News: स्पोर्ट्स में नहीं थी रुचि, शूटिंग देखकर कर दी शुरुआत, संयम और विजयवीर सिद्धू ने जीते गोल्ड

Fri, 10 Jan 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Was not interested in sports, started by watching shooting, Sanyam and Vijayveer Sidhu won gold
संयम और विजयवीर सिद्धू ने नेशनल, इंटरनेशनल में जीते गोल्ड मेडल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। स्पोर्ट्स में बिल्कुल रुचि नहीं थी। शूटिंग रेंज में दूसरे खिलाड़ियों को निशाना लगाते देख मन में चाह जगी। फिर क्या.. स्कूल में बनी शूटिंग रेंज में अभ्यास शुरू कर दिया। यह कहना है चंडीगढ़ की रहने वाली ओलंपियन संयम का, जिन्होंने भाई को शूटिंग रेंज में निशानेबाजी करते देखा तो नीट परीक्षा की तैयारी छोड़ शूटिंग का अभ्यास करने लगी। संयम ने 6 सितंबर 2023 में सेक्टर-37 में स्थित स्केटिंग स्टोन स्कूल में शूटिंग का अभ्यास शुरू किया था। अभ्यास के बीस दिन बाद ही संयम ने स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया था। इस प्रतियोगिता के बाद संयम ने शूटिंग की ओर अपने को पूरी तरह से मोड़ दिया।

साथ ही संयम ने प्री- नेशनल के बाद दिल्ली में आयोजित हुई शूटिंग प्रतियोगिता में एक महीने बाद ही नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके बाद जून वर्ष 2023 में जर्मनी के सूह्ल में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, जुलाई 2023 में साउथ कोरिया में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में फिर गोल्ड मेडल हासिल किया। साथ ही अक्टूबर 2023 में आयोजित हुई साउथ कोरिया में एशियन चैंपियनशिप में हैट्रिक जमाते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं, संयम ने नेशनल रैकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। संयम ने 67वीं एनएससीसी में 50 मीटर और 10 मीटर जूनियर कैटेगरी शूटिंग रेंज में भी दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में पंजाब के मानसा जिले के ओलंपियन विजयवीर सिद्धू ने स्कूल में खिलाड़ियों को शूटिंग करते देखा तो परिवार ने जिद करके शूटिंग की शुरुआत कर दी सिद्दू ने बताया कि शूटिंग को छोड़ क्रिकेट, फुटबाल, सहित कई खेलों में उनका रुझान था लेकिन शूटिंग ही उनका प्रोफेशन बन गया। सिद्दू ने 2018 में जर्मनी के सूह्ल में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में तीन बार लगातार गोल्ड मेडल हासिल किए। साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप 2018 में साउथ कोरिया इंडिवीजनल में दो गोल्ड अपने नाम किए हैं। 2019 में कतर के दोहा में एशियन चैंपियनशिप में टीम गोल्ड जीता। इसके साथ ही वर्ष 2023 में एशियन गेम्स में तीन ब्राउन मेडल भी प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयबीर सिद्धू ने युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि हर युवा के अंदर कोई न कोई प्रतिभा छुपी होती है। कॅरिअर बनाने के लिए मेहनत, लगन, और ईमानदारी से काम करें।

दो लाख मिला इनाम
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में शामिल होने वाले ओलंपियन विजयवीर सिद्धू को ओलंपिक में प्रतिभागिता के लिए दो लाख रुपये का कैश प्राइज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed