फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wardbandi: 9 wards out of total 19 of Derabassi reserved for women

वार्डबंदी: डेराबस्सी के कुल 19 वार्डों में से 9 महिलाओं के लिए आरक्षित

Sun, 01 Nov 2020 01:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Wardbandi: 9 wards out of total 19 of Derabassi reserved for women
डेराबस्सी। शहर में नगर काउंसिल चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक नई वार्डबंदी में शहर के कुल 19 वार्डों में से कुल चार वार्ड एससी और एक वार्ड बीसी के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं शहर में वार्ड नंबर-1 और 7 महिला एससी के लिए रिजर्व रखा गया है। इसी तरह एससी पुरुष के लिए वार्ड-16 और 19 शामिल हैं, जबकि वार्ड नंबर-12 पुरुष बीसी के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं, शहर के कुल 19 वार्ड में से 50 प्रतिशत यानि 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। जबकि 10 वार्ड पुरुषों के लिए रखे गए हैं। इनमें वार्ड-1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15 और 17 महिलाओं के रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन

हर वार्ड में होंगी 3000 से 3500 वोट
शहर की हुई जनगणना के मुताबिक इस समय शहर में कुल 62 हजार जनसंख्या है। जबकि यहां के वोट अभी स्पष्ट नहीं हुए। वहीं अनुमान के मुताबिक शहर के हर वार्ड में 3000 से 3500 के करीब वोट हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार आए सामने
कांग्रेस की ओर से जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाना है, उनमें से काफी उम्मीवारों के नाम सामने आए हैं। हालांकि अभी इन पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की ओर से अपने इन्हीं संभावित उम्मीदवारों को आगे कर वार्डों के काम करवाए जा रहे हैं। वार्ड नंबर-1 का उम्मीदवार अभी विचाराधीन है। वार्ड-2 से प्रॉपर्टी एसोसिएशन के प्रधान बंटी राणा प्रबल दावेदार हैं। तीन से डॉ. सुनील, चार से जसबीर डिंपा, पांच से बलजिंद्र सैनी, छह से रामदेव पूर्व जेई और कांग्रेस के युवा नेता लक्की सैनी प्रबल दावेदार हैं। सात से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व पार्षद दविंद्र सिंह बिंद्र सैदपुरा, आठ से अकाली दल को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व पार्षद जसविंद्र सैदपुरा, नौ से भूपिंद्र शर्मा, दस से अकाली दल से कांग्रेस में शामिल हुए जसप्रीत सिंह लक्की, ग्यारह से चमन सैनी, बारह से कृष्ण बल्ला प्रबल दावेदार हैं। इसी तरह वार्ड नंबर-13 में अंकित जैन और प्रेम सिंह का परिवार प्रबल दावेदार है। वार्ड नंबर-14 रणजीत सिंह रेड्डी, 15 से उपेंद्र मिन्नी चड्ढ़ा, 16 हरविंद्र पटवारी, 17 पाली इस्सापुर, 18 अमरेंद्र सिंह राजू, 19 से एडवोकेट विक्रांत बल दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed