फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   War reached the court to get refund of more money collected in the form of water bills

पानी बिलों के रूप में वसूले अधिक पैसे रिफंड लेने के लिए अदालत पहुंची जंग

Fri, 26 Nov 2021 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
War reached the court to get refund of more money collected in the form of water bills
मोहाली। भले ही सेक्टर-66 से 69 में पानी के ऊंचे रेटों का मामला अदालत पहुंचने के बाद गमाडा ने रेट कम कर दिए थे। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी लोगों से अधिक वसूले गए पैसे रिफंड नहीं किए गए हैं। इसी मामले में पहले भी कानूनी जगह लड़ने वाले पूर्व पार्षदों ने एक बार फिर अदालत की शरण ली है। साथ ही पानी के वसूले गए अधिक पैसे वापस करने की मांग रखी है। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को तय की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पहले मोहाली शहर में दो तरह के पानी के रेट थे। नगर निगम के अधीन आने वाले इलाकों में प्रति हजार लीटर के एक रुपये अस्सी पैसे रेट थे। जबकि गमाडा के अधीन आने वाले एरिया में प्रति हजार लीटर 9.40 रुपये थे। जिसके बाद उस समय के पार्षदों ने मामला लोक अदालत में लेकर गए थे। इस मामले में गमाडा से लेकर निकाय विभाग व कमिश्नर तक को पार्टी बनाया गया था। वहीं, अदालत के फैसले से पहले ही सरकार की तरफ से पानी के रेट नगर निगम व गमाडा वाले एरिया की तरह एक समान कर दिए गए थे। इसके बाद संघर्ष करने के वाले पार्षदों की दलील थी कि गमाडा की तरफ से साल 2017 के बाद से पानी रेट अधिक वसूले गए थे। लेकिन गमाडा द्वारा पैसे रिफंड नहीं किए गए। जिसके बाद उक्त पार्षदों ने अदालत की शरण ली थी। इस वजह से इलाके के 12 हजार परिवार मुश्किल उठा रहे हैं। सेक्टर-66 से 69 व 76 से 80 के पार्षदों ने गमाडा के अधिकारियों को एक पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

2017 में रेट बढ़ने पर लोगों ने शुरू किया था संघर्ष
जानकारी के मुताबिक गमाडा ने 2017 में पानी के रेट बढ़ाए थे। इसके बाद से उक्त लोगों नेे संघर्ष शुरू किया था। इसके बाद नगर निगम ने एक प्रस्ताव बनाकर गमाडा को भेजा था। इस पर गमाडा ने कई ऑब्जेक्शन लगाए। अब नगर निगम ने तय किया है कि जल्दी ही सारी प्रक्रिया पूरी करके गमाडा से तुरंत व्यवस्था को टेकओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed