{"_id":"684f2a5b194b1007810ccfe7","slug":"wanted-in-murder-case-firing-between-him-and-police-accused-injured-after-being-shot-by-police-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130203-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हत्या में वांछित और पुलिस में फायरिंग, पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हत्या में वांछित और पुलिस में फायरिंग, पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल
विज्ञापन
मोहाली। हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी और सीआईए खरड़ पुलिस में रविवार को दस राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग के दाैरान एक गोली पांव में लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी संदीप कुमार उर्फ कोनर पर 26 मई को थाना फेज-1 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले वह वांछित था। आज वह लखनौर एरिया में किसी को ड्रग की सप्लाई देने के लिए आ रहा था। जब पुलिस ने जाल बिछाया तो फायरिंग करते हुए वह सुनसान क्षेत्र की तरफ भाग गया था। जवाब में पुलिस ने हवाई फायर किए और उसे आत्मसमर्पण करने को कहा। मुठभेड़ रात करीब नाै बजे हुई। मुठभेड़ के बाद एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस जांच करने खुद मौके पर पहुंचे। फिलहाल संदीप का सिविल अस्पताल फेज-6 में इलाज चल रहा है। आरोपी पर इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि आरोपी संदीप कोर्ट कॉम्पलेक्स से आगे लखनौर से फतेहगढ़ साहिब की तरफ जाते मार्ग पर आया था। अब तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि वह किसी को ड्रग की सप्लाई देने आया था। सीआईए टीम काफी समय से उसका पीछा कर रही थी। इनपुट मिलने के बाद ट्रैप लगाया गया। जब सीआईए की टीम उसे पकड़ने गई ताे उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस पार्टी ने उसका पीछा किया। एसएसपी हंस ने बताया कि वह फेज-1 थाना पुलिस में 25 मई को हुए हत्या के मामले में वांछित था। उसके एक साथी को कुछ दिन पहले हत्या के मामले में यूपी से गिरफ्तार किया गया था। संदीप पर सात के करीब मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या का यह दूसरा मामला दर्ज है।
इससे पूर्व उस पर पाॅक्सो, दुष्कर्म, लड़ाई-झगड़ा और अपहरण का मामला भी दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि हिमाचल के सवारघाट थाने में एक ड्रग मामले में वह पहले से वांछित है। वह मोहाली में अपना अलग गैंग चला रहा था। उसके खिलाफ बलौंगी व फेज-1 थाने में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी से .32 बोर का पिस्टल बरामद हुआ है जबकि फेज-1 थाने के अंतर्गत हुई हत्या मामले में 315 बोर का पिस्टल इस्तेमाल हुआ था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और वारदात में इस्तेमाल पिस्टल के बारे में पूछताछ की जाएगी। उसे रिकवर करना अभी बाकी है।
विज्ञापन
यह था मामला
दरअसल, मामा-भांजा की दुश्मनी के चलते 26 मई की रात मदनपुरा के रहने वाले 21 वर्षीय हेमंत कुमार की हत्या हुई थी। जांच में सामने आया था कि हेमंत कुमार मदनपुरा निवासी सोनू अली के पास ड्राइवरी का काम करता था। सोनू अली की अपने मामा गब्बर शा के साथ लंबे से दुश्मनी चल रही थी। हेमंत कुमार कई बार हुए झगड़े में सोनू की मदद करने पहुंचा था। इस कारण गब्बर और उसका लड़का रजवान हेमंत से खुन्नस रखने लगे थे। 25 मई की रात करीब पौने 12 बजे हेमंत कुमार जब इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 बी में सामान लेने गया जो उसे सेक्टर-91 के पास गब्बर उसके लड़के रजवान और संदीप उर्फ कोनर व अज्ञात युवकों ने घेर लिया था। संदीप उर्फ कोनर ने अपने अवैध पिस्टल से हेमंत कुमार को गोली मार दी थी। उसे सोनू अली घायल हालत में सिविल अस्पताल फेज-6 लेकर गया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया था। इस मामले में हेमंत कुमार के भाई आकाश कुमार के बयान पर थाना फेज-1 में उक्त तीनों व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 191(3), 190 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।