फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   VIP will move out of the city, Gamada has assigned 14 sites for vending zone

वीआईपी शहर से हटेंगी रेहड़ी-फड़ी, गमाडा ने वेंडिंग जोन के लिए सौंपी 14 साइट्स

Wed, 30 Sep 2020 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
VIP will move out of the city, Gamada has assigned 14 sites for vending zone
मोहाली। वीआईपी शहर के विभिन्न बाजारों में अब रेहड़ी-फड़ी वालों के अवैध कब्जों से मुक्ति मिल जाएगी और इससे मार्केट भी सुंदर दिखेगी। मंगलवार को हुई नगर निगम की टाऊन वेंडिंग कमेटी की बैठक में गमाडा की ओर से दी रेहड़ी-फड़ी के लिए दी गई 14 साइटों को मंजूरी दी गई। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मार्केटों में लगने वाली रेहड़ी-फड़ी को बाजारों से हटाकर इन साइटों में बैठने की जगह दी जाएगी। इसके साथ ही मार्केटों को खाली करवाया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ओर से पहले किए गए सर्वे के मुताबिक 992 ऐसे रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह देनेे का फैसला लिया गया था। इस संबंधी रेहड़ी-फड़ी वालों को आईकार्ड तक जारी किए गए थे। लेकिन इसी बीच कोविड ने दस्तक दे दी थी और इसके बाद से यह काम अधर में लटक गया था।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गमाडा की ओर से साइटों की निशानदेही करने का काम भी लटका हुआ था। वहीं, अब यह काम पूरा हो गया। जिससे यह साफ है कि अब इस दिशा में जल्दी ही काम पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि नगर निगम पहले ही शहर को दो जोन में बांट चुका है। इसके साथ ही इस काम के अधिकारियों की ड्यूटियां तक लगाई जा चुकी हैं। जो कि यह पूरा काम देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन साइटों पर की निशानदेही
मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की तरफ से जिन साइटों पर अब रेहड़ी-फड़ी वालों को बसाया जाएगा। इन साइटों में सेक्टर-54 फेज-2 में में दो साइट (बस्सी थियेटर के नजदीक और मदनपुर चौक के नजदीक, फेज-1 बैरियर के नजदीक, फेज-6 में यूटी पंजाब सीमा के नजदीक वाली जमीन, सेक्टर-59 में सनातन धर्म मंदिर के नजदीक, फेज-11 पेट्रोल पंप के नजदीक, सेक्टर-66 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के नजदीक सब्जी मंडी वाली साइट, सेक्टर-67 नाइपर के सामने, सेक्टर-68 में टैंपल ऑफ नॉलेज के नजदीक, सेक्टर-77 में दो स्थान पर वाटर वर्क्स और अकाली आश्रम के नजदीक, सेक्टर-78 में फायर स्टेशन के नजदीक, सेक्टर-79 में हाउसफेड के फ्लैटों के नजदीक और सेक्टर-80 में कन्वीनिमेंट शॉपिंग के सामने वाली जगह शामिल हैं।
जल्दी ही निगम को मिलेंगी कुछ नई साइट्स भी
टाऊन वेंडिंग कमेटी के सदस्य एवं व्यापार मंडल के सदस्य अकविंदर सिंह गोसल ने बताया कि बैठक में यह पूछा गया कि इन स्थानों पर पूरे 992 वेंडरों के लिए जरूरी जगह मिल जाएगी। जिस बारे में नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक इन साइटों की सूची मिली है। जबकि अन्य जानकारी पैमाइश के बाद मिल सकेंगे। जिसके बाद मीटिंग में रेहड़ी-फड़ी वालों को इन जगहों में तब्दील करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई।

शहर को मिलेगा फायदा
कमेटी के सदस्य एवं पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि इन जगह पर रेहड़ी-फडी वालों को तब्दील करने की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू हो जाएगी। इन साइटों में गिनती के हिसाब से अलाटमेंट की जाएगी। इससे कई समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed