फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Villagers protest against pruning of trees in Government High School Rasanhedi

Mohali News: सरकारी हाई स्कूल रसनहेड़ी में लगे पेड़ों की छंटाई करने का गांववासियों ने किया विरोध

Sat, 27 Jul 2024 06:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against pruning of trees in Government High School Rasanhedi
खरड़। सरकारी हाई स्कूल रसनहेड़ी के कैंपस मे खड़े अलग अलग किस्म के पेड़ों की छंटाई करने का गांववासियों ने सख्त विरोध करते हुए इस सबंध में उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। गांव रसनहेड़ी के निवासी जनक सिंह, बाबा बहादुर सिंह, जसबीर सिंह, बहादुर सिंह, गुरदेव सिंह नगल, कुलविंदर सिंह, हरी सिंह, हरबंस सिंह, चंद सिंह, कुलदीप सिंह द्वारा इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया गया। गांववासियों द्वारा शिक्षा विभाग के डीपीआई तथा वन विभाग मोहाली के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है कि सरकारी हाई स्कूल रसनहेड़ी के कैंपस मे खड़े पेड़ों को बिना किसी कारण थोड़ा ऊपर से काट दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि लड़की के टुकड़े टुकड़े कर दिए गए हैं, उन्होंने इस सबंध में तुरंत कार्रवाही की मांग की है। इस सबंधी संपर्ककरने पर स्कूल के मुख्याध्यापक मुहम्मद असलम ने बताया कि गांव की पंचायत द्वारा 5 जनवरी 2024 को स्कूल कैंपस में लगे पेड़ो को उखाडऩे का प्रस्ताव पास करके भेजा गया था, जिस पर स्कूल कमेटी द्वारा कार्रवाई करते हुए स्कूल कैंपस में खड़े पेड़ों को काटने और स्कूल की बिल्डिंग को बचाने के लिये पेड़ो की छंटाई करवाने का प्रस्ताव पास किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी को स्कूल को बिल्डिंग और छतों को नुकसान पहुंचा रहे पेड़ो की छंटाई करने सबंधी 18 जुलाई को पत्र लिखा गया था। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा पहले ही प्रस्ताव पास किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed