फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Villagers came to Sohana to protest against drugs, warned of a dharna

Mohali News: सोहाना में नशे के विरोध आए ग्रामीण, दी धरने की चेतावनी

Sat, 27 Jul 2024 06:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers came to Sohana to protest against drugs, warned of a dharna
मोहाली। सोहना गांव के निवासियों का आरोप है कि गांव में स्थानीय व्यापारियों द्वारा खुलेआम चिट्टा बेचा जा रहा है और इस संबंध में पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बैठक कर पुलिस व पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की कि गांव में नशीली दवाओं की बिक्री पर तुरंत नियंत्रण लगाया जाए। साथ ही इस काम में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने कहा कि ग्रामीणों ने सोहाना थाने में नशीला पदार्थ बेचने वाले लोगों के नाम बताए हैं और इन लोगों को काबू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बीच डीएसपी ने भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव में नशा को खत्म करने का आश्वासन दिया था और एसएचओ सोहना को कार्रवाई करने के लिए भी कहा था। लेकिन उसके बावजूद नशे की बिक्री पहले की तरह ही जारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस को विक्रेताओं की तस्वीरें और वीडियो भी उपलब्ध कराए थे लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि गांव वासियों ने निर्णय लिया है कि अगर सोहाना गांव में नशा बेचने वालों पर लगाम नहीं लगाई गई तो वे एयरपोर्ट चौंक पर धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगे, जिसमें गांव की महिलाएं, बहनें और युवा भारी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed