फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vikramjit Singh Dappar has become the President of the Dera Bassi Bar Association for the second time

Mohali News: डेराबस्सी बार एसोसिएशन में विक्रमजीत सिंह दप्पर दूसरी बार प्रधान बने

Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vikramjit Singh Dappar has become the President of the Dera Bassi Bar Association for the second time
डेराबस्सी। बार एसोसिएशन डेराबस्सी के शुक्रवार को वोटिंग से हुए चुनाव में एडवोकेट विक्रमजीत सिंह दप्पर लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए। उन्होंने सीधे और करीबी मुकाबले में प्रदीप राणा को 16 मतों से हराया। विक्रमजीत को 168 व प्रदीप को 152 वोट मिले। जानकारी मुताबिक इस चुनाव में कुल 340 सदस्यों में से 300 ने मतदान में हिस्सा लिया। रिकॉर्ड 189 वोट बटोरकर एडवोकेट शिव शर्मा गुरप्रीत सिंह को 69 वोट से हराकर उपप्रधान बने। सचिव पद के लिए जगतार बाछल 63 वोट से जीते। उन्हें 162, लवकेश को 98 व सुरेश 63 वोट मिले। महिला आरक्षित संयुक्त सचिव पद के लिए सुमन 16 वोट से जीतीं। उन्हें 136 व महक को 120 व अंजना को 63 वोट मिले। विपन 59 मतों से कैशियर चुनाव जीते। उन्हें 154, हरप्रीत को 95 और को दिलबाग 63 वोट प्राप्त हुए। एडवोकेट गितिका गोयल पहले ही महिला आरक्षित उप प्रधान चुनी गई हैं जबकि अनुभव सिंगला निर्विरोध लाइब्रेरियन चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed