फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vikramjeet's property attached in Chandigarh in Rs 11.50 crore fraud case.

Mohali News: 11.50 करोड़ की ठगी में विक्रमजीत की प्रॉपर्टी अटैच चंडीगढ़।

Wed, 08 Oct 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vikramjeet's property attached in Chandigarh in Rs 11.50 crore fraud case.
मोहाली। गांव बलौंगी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 250 मीटर नई तार बिछाने के लिए जेई के नाम पर लोगों से 45,000 रुपये मांगने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय निवासी जगतार सिंह, हरविंदर सिंह, राजिंदर सिंह, संजीव कुमार, दीपक गुप्ता, रणधीर सिंह, संजय गुप्ता, अली मुदीन ने बताया कि बलौंगी आदर्श कॉलोनी ब्लॉक बी वार्ड नंबर 3 में बिजली की हाई वोल्टेज के कारण लोगों के पंखे, कूलर, फ्रिज और कई घरेलू सामान जल गए हैं। उन्होंने कहा कि चार दिन बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग ने नई तार नहीं बिछाई है। जब उन्होंने विभाग के कर्मचारियों से जल्दी तार बिछाने के लिए कहा तो विभाग के कर्मचारियों ने 250 मीटर तार बिछाने के लिए जेई के नाम पर 45 हजार रुपये की मांग की, जिस पर हंगामा हो गया। निवासियों ने आरोप लगाया कि पीजी में बिजली की कोई समस्या होने पर बिजली विभाग के कर्मचारी उसे तुरंत हल कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह से शिकायत करेंगे और उनकी समस्या का तुरंत समाधान करवाने की मांग करेंगे। बिजली विभाग के जेई रणजीत सिंह का कहना है कि जो भी कर्मचारी रिश्वत मांगता है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तार क्षतिग्रस्त हो गया है। नया तार बिछाने में कुछ समय लगेगा, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर यहां नया तार बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed