फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vigilance raided the house of Punjab Congress General Secretary Captain Sandeep Sandhu, did not find himself

लुधियाना विजिलेंस ने कांग्रेस नेता संदीप संधू के घर पर पर मारा छापा

Sun, 09 Oct 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vigilance raided the house of Punjab Congress General Secretary Captain Sandeep Sandhu, did not find himself
मोहाली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी एवं पंजाब कांग्रेस के महासचिव कैप्टन संदीप संधू के फेज-10 स्थित घर पर शनिवार को लुधियाना विजिलेंस विभाग की टीम ने छापा मारा है। लेकिन इस समय संधू घर पर नहीं मिले। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक संदीप संधू के घर पर कंप्यूटर के डाटा सहित कुछ फाइलों की जांच की। संदीप संधू के यहां नहीं मिलने पर उन्होंने घर पर मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि विजिलेंस की टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को पूरी तरह से गुप्त रखा था, क्योंकि छापा मारने के लिए फेज-11 की पुलिस का सहयोग भी मौके पर ही सूचना देकर लिया गया। विजिलेंस की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक घर में चेकिंग की। इस दौरान घर पर मौजूद लोगों के कंप्यूटर का डाटा और कुछ फाइलें, दस्तावेज कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

घर को 10 से अधिक अफसरों ने घेरा
सूत्रों से पता चला है कि विजिलेंस की टीम के अलावा पुलिस थाना फेज-11 के 10 से अधिक अफसर संदीप संधू के घर पहुंचे थे और कुछ अधिकारी बाहर खड़े कर दिए गए, ताकि घर के सदस्य बाहर न जा सकें और न ही बाहर से कोई अंदर दाखिल हो सके। इसके साथ ही विजिलेेंस की टीम के अधिकारियों ने संदीप संधू के घर को पूरी तरह से खंगाला। इसमें अलमारियों से लेकर कंप्यूटर टेबल के बॉक्स तक खंगाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुल्लांपुर स्ट्रीट लाइट घोटाले में संधू को किया नामजद
जानकारी के मुताबिक पंजाब के कैप्टन संदीप संधू को विजिलेंस ब्यूरो ने मुल्लांपुर स्ट्रीट लाइट घोटाले में नामजद कर लिया है। स्ट्रीट लाइट घोटाला सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कैप्टन संदीप संधू को भी विजिलेंस इस मामले में नामजद करके गिरफ्तार कर सकती है। इससे पहले विजिलेंस की टीम मामले में बीडीपीओ सतविंदर सिंह कंग और ब्लॉक समिति के चेयरमैन लखविंदर सिंह को नामजद कर गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने कैप्टन संदीप संधू के साले हरप्रीत सिंह को भी नामजद किया हुआ है। अब विजिलेंस ने कैप्टन संदीप संधू को नामजद कर लिया है। कैप्टन संदीप संधू का नाम सामने आने के बाद उन्होंने अपना फोन बंद करने के साथ शहर भी छोड़ दिया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर विजिलेंस की टीम लगातार संधू के अन्य सभी ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed