फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vigilance Bureau team received a complaint in Indus Pharmacy in Phase-3B2 on receipt of complaint

विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शिकायत मिलने पर फेज-3बी2 में इंडस फार्मेंसी में दी दबिश

Sat, 28 Mar 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vigilance Bureau team received a complaint in Indus Pharmacy in Phase-3B2 on receipt of complaint
मोहाली। कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए कर्फ्यू के दौरान जरूरी वस्तुओं को महंगे दामों पर बेचने वालों पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके चलते विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को फेज-3बी2 स्थित इंडस फॉर्मेसी के मालिक को महंगे दामों में सैनिटाइजर और मास्क बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया उन्हें लगातार कई शिकायतें मिल रही थीं कि बाजार में महंगे दामों पर मास्क और सैनिटाइजर बेचे जा रहे हैं। इसके बाद उनकी टीम हरकत में आ गई। एआईजी आशीष कपूर की अगुवाई में टीम ने उक्त दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो की टीम ग्राहक बनकर दुकान पर गई थी। वहीं, टीम ने पाया कि दुकान पर मास्क और सैनिटाइजर आम रेट से बहुत ज्यादा महंगे दामों पर बेचे जा रहे थे। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने दवा कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी पर आईपीसी की धारा-188 के तहत केस दर्ज किया गया है। जिक्रयोग है कि मुख्य डायरेक्टर बीके उप्पल ने पहले ही विजिलेंस के सारे अधिकारियों को जिलों में प्रशासन और जिला पुलिस के साथ तालमेल रखने के साथ हर तरह के सहयोग और सहायता के निर्देश दिए थे। इसके अलावा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह जरूरी चीजों का भंडारण और मुनाफाखोरी करने वालों पर कार्रवाई करें। इसके साथ ही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों को लागू करने में रुकावट करने वालों पर कार्रवाई की जाए। वहीं, विजिलेंस की टीम सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। लोगों को भी कहा गया है कि कहीं दिक्कत आती है तो तुरंत विजिलेंस को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed