फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Video of youth tearing posters of BJP candidate viral

कृषि आंदोलन की आड़ में शरारती तत्व भाजपा के पोस्टर और होर्डिंग को पहुंचा रहे हैं नुकसान

Wed, 10 Feb 2021 02:25 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Video of youth tearing posters of BJP candidate viral
मोहाली। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन की आड़ में कुछ शरारती तत्व शहर में सक्रिय हो गए हैं, जो भाजपा उम्मीदवारों के पोस्टर व होर्डिंग को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वार्ड नंबर 18 में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां भाजपा उम्मीदवार के पोस्टर व होर्डिंग फाड़ दिए गए। इसका वीडियो पूरे इलाके में वायरल किया गया। इसमें शीर्षक दिया ‘बीजेपी नॉट अलाउड’। भाजपा की उम्मीदवार छवि शर्मा ने थाना फेज-11 में शिकायत दी है। वीडियो भी पुलिस को सौंपकर उच्च कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार छवि शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से उनके पोस्टरों व बैनरों को नुकसान पहुंच रहा था। उनकी टीमें पोस्टर लगाकर आती थीं, जबकि सुबह सारे पोस्टर फटे मिलते थे। वह अपनी तरफ से भी नजर रखे हुए थे। इसी बीच एक तीस सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके बैनर फाड़ते हुए युवक दिख रहे हैं। बैनर फाड़ने वाले युवा कौन हैं, क्या करते हैं, इस बारे में वह कुछ नहीं जानती। किस पार्टी से संबंध रखते हैं, यह भी नहीं पता। युवक की पहचान कर उन्होंने थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता कांग्रेस पर लगा रहे हैं आरोप
पूर्व मंत्री और मोहाली नगर निगम चुनाव के भाजपा इंचार्ज केडी भंडारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखविंदर सिंह गोल्डी व संजीव वशिष्ट ने मामले में एसपी हरविन्द्र सिंह विर्क व डीएसपी दीपकमल सिंह से मुलाकात भी की। नेताओं ने कहा कि मोहाली में कांग्रेस पार्टी के समर्थकों द्वारा पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। यह उनकी पार्टी की बौखलाहट का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं के पोस्टर भी फाड़े जा चुके हैं
भाजपा नेताओं ने बताया कि उनके कई नेताओं के बैनर व होर्डिंग को निशाना बनाया जा रहा है। इसके पीछे राजनीतिक दल हैं। वार्ड नंबर 3 से गीता आनंद, वार्ड नंबर 19 से भाजपा उम्मीदवार सीमा जोशी तथा वार्ड नंबर 20 से कृष्ण कुमार के भी पोस्टर फाड़े गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed