Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bablu Kumar has become the chairman, and Pankaj Kumar Jha has become the general secretary.

Mohali News: बबलू कुमार चेयरमैन और पंकज कुमार झा बने महासचिव

Mon, 09 Nov 2026 11:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bablu Kumar has become the chairman, and Pankaj Kumar Jha has become the general secretary.
मोहाली। मोहाली के बड़माजरा में इस बार छठ महापर्व का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। इससे मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्वांचल एवं मिथिला समाज के लोगों को अपने क्षेत्र में ही छठ पूजा की बेहतर व्यवस्था मिलेगी और चंडीगढ़ के सेक्टर-42 लेक पर होने वाले आयोजन में भीड़ का दबाव कम होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर पंकज कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पूर्वांचल मिथिला छठ सेवा समिति, बड़माजरा का गठन किया गया।
विज्ञापन

इस आयोजन में आसपास के गांवों एवं कॉलोनियों, जैसे बड़माजरा, जुझार नगर, बेहलोलपुर, झामपुर और बलौंगी में रहने वाले पूर्वांचल एवं मिथिलांचल समाज के हजारों परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए आयोजन को भव्य रूप देने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से चेयरमैन बबलू कुमार, अध्यक्ष अनवर अली, महासचिव पंकज कुमार झा, कोषाध्यक्ष प्रकाश, सलाहकार दीपू कुमार को मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार को नियुक्त किया गया। परमानंद, कमल कुमार, सुनील कुमार, जुगेश कुमार और सन्नी कुमार सहित अन्य लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed