फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Video of collapse of four storey building in Mohali two dead body recovered yet Rescue operation continues

भागो.. भागो... बिल्डिंग गिरने वाली है: मोहाली में चार मंजिला इमारत गिरने का लाइव वीडियो आया सामने, देखिए

Sun, 22 Dec 2024 03:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2024 03:43 PM IST
सार

भागो.. भागो... बिल्डिंग गिरने वाली है। यह चिखने चिल्लाने की आवाज शनिवार को उस गूंजी जब पंजाब के मोहाली में चार मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गई। 24 घंटे से सेना और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। वहीं, इमारत के गिरने की एक वीडियो भी सामने आया है। देखें...

विज्ञापन
Video of collapse of four storey building in Mohali two dead body recovered yet Rescue operation continues
24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के सोहाना में शनिवार शाम को चार मंजिला इमारत भरभराकर ताश के पत्तों की तहर बिखर कर ढह गई। बिल्डिंग के मलबे के नीचे दबकर दो लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। हालांकि लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और सेना बचाव का कार्य कर रही है। 

विज्ञापन


बिल्डिंग के गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि चार मंजिला इमारत चंद सेकेंडों में ढह गई। बेसमेंट की खुदाई करने वाले मजदूरों में से किसी की नजर यकायक बिल्डिंग पर पड़ी तो उसने देखा कि इमारत हिल रही है। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा...भागो.. भागो... बिल्डिंग गिरने वाली है, ऐसे में कई मजदूर भी वहां से भागने लगे और आसपास के लोग भी। वहां अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन




हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि बिल्डिंग में कितने लोग थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शोर सुनकर कुछ लोग तो इमारत से बाहर आए, लेकिन कितने लोग बाहर निकले इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सोहाना के लोगों के अनुसार जैसे ही उन्होंने मजदूरों का शोर सुना तो जोर जोर से सभी ने आवाज भी लगाई, लेकिन क्षण भर में ही बिल्डिंग ढह गई। जैसे ही बिल्डिंग गिरी तो लोगों का हुजूम वहां उमड़ पड़ा। वहां लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिरकार यह हादसा कैसे हो गया। वास्तव में जहां खोदाई हो रही थी वह एक रिहायशी इलाका है और आसपास कई मकान भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Video of collapse of four storey building in Mohali two dead body recovered yet Rescue operation continues
मौके पर पुलिस व सैन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

10 से ज्यादा मजदूर कर रहे थे काम

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यदि मजदूरों ने हिलती बिल्डिंग न देखी होती और शोर न मचाया होता तो शायद यहां स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती। उससे आसपास के लोगों का भी नुकसान हो सकता था। यहां करीब दस से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। जब बिल्डिंग गिर गई तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने फटाफट पुलिस और प्रशासन को कॉल किया और घटना की जानकारी दी। 

Video of collapse of four storey building in Mohali two dead body recovered yet Rescue operation continues
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सेना और एनडीआरएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस रात में करती रही एनाउंसमेंट, 100 मीटर दूर रहें

सोहाना में बिल्डिंग के मलबे को हटाने और बचाव कार्य में जुटी टीमों को सुचारु काम करने देने के लिए मोहाली पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार घटना स्थल से सौ मीटर दूर रहने का एनाउंसमेंट किया जाता रहा। इसके साथ ही होटल वेस्टर्न से लेकर घटना स्थल तक रास्ता बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed