फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Uproar over playing of Sidhu Moosewala song in New Year party organized at Sector-70, Mohali

Mohali News: सिद्धू मूसेवाला के गाने चलाने पर हमला, नए साल की पार्टी के जश्न में पड़ा खलल

Mon, 02 Jan 2023 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 04:44 PM IST
सार

पीड़ित रणजीत सिंह बराड़, जो आम आदमी पार्टी के एक बड़े नेता के बेहद करीबी माने जाते हैं, ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को होमलैंड सोसाइटी में रहते अपने दोस्त राज जगपाल के घर गए थे। वहां पर नए साल की पार्टी चल रही थी। इस दौरान उन्होंने डीजे वाले से सिद्धू मूसेवाला का गीत लगाने को कहा।

विज्ञापन
Uproar over playing of Sidhu Moosewala song in New Year party organized at Sector-70, Mohali
beat - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोहाली सेक्टर-70 स्थित होमलैंड सोसाइटी में नए साल को लेकर आयोजित की गई पार्टी में सिद्धू मूसेवाला के गीत चलवाने को लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद सोसाइटी में रहते कुछ व्यक्तियों ने एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया। उन्हें घायल करके हमलावर मौके से फरार हो गए। मटौर पुलिस ने सोसाइटी में रहने वाले गौरव भारती समेत आठ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पीड़ित रणजीत सिंह बराड़, जो आम आदमी पार्टी के एक बड़े नेता के बेहद करीबी माने जाते हैं, ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को होमलैंड सोसाइटी में रहते अपने दोस्त राज जगपाल के घर गए थे। वहां पर नए साल की पार्टी चल रही थी। इस दौरान उन्होंने डीजे वाले से सिद्धू मूसेवाला का गीत लगाने को कहा। गीत लगाने के दौरान वहां पर गौरव भारती पहुंच गया और डीजे वाले को गीत लगाने से मना करते हुए बहस करने लगा। इसके बाद बराड़ वापस अपने दोस्त के पास आ गए। कुछ ही समय के बाद जब वह जाने लगे तो गौरव भारती समेत सात-आठ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्हें उनके दोस्त ने जख्मी हालत में फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद मटौर थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed