फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unknown vehicle hits a person standing on the roadside, death

Mohali News: अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

Fri, 09 Feb 2024 04:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hits a person standing on the roadside, death
मोहाली। फेज-1 स्थित कमला मार्केट की मेन रोड पर बुधवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरवन सिंह निवासी फेज-6 के रूप में हुई है। सरवन सिंह स्वराज फैक्ट्री में काम करता था और मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित पालमपुर का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक सरवन सिंह के बेटे तनुज कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। वीरवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे तनुज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह आईटी कंपनी में नौकरी करता है और उसके पिता स्वराज फैक्ट्री में नौकरी करते थे। उसके पिता की शिफ्टों में ड्यूटी थी। बुधवार तड़के करीब पौने 5 बजे वह घर से काम पर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान वह फेज-1 स्थित कमला मार्केट के पास मेन रोड पर अपने सहकर्मी सेक्टर-56 निवासी संजय का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सरवन सिंह को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से सरवन सिंह गभीर रूप से घायल हो गया उसके सिर में गंभीर चोट लगी। कुछ ही समय बाद उसकी मां को संजय का फोन आया कि किसी अज्ञात वाहन ने सरवन सिंह को चपेट में ले लिया है। जब वह फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके पिता सरवन सिंह की मौत हो चुकी है। फेज-1 थाना पुलिस ने मौके पर जांच करने के बाद अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed