फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Union Minister Som Parkash Tested Positive for Corona 

पंजाब में कोरोना: केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की रिपोर्ट पॉजिटिव, हुई ऑक्सीजन की कमी, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती 

Sat, 24 Apr 2021 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Apr 2021 02:05 PM IST
सार

आक्सीजन की कमी के चलते मंत्री सोमप्रकाश की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Union Minister Som Parkash Tested Positive for Corona 
केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में कोरोना के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आक्सीजन की कमी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन

  
इससे पहले शुक्रवार सुबह ऑक्सीजन की कमी से अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास रोड स्थित नीलकंठ अस्पताल में पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा कर दिया। अस्पताल के एमडी का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों  की मौत हुई है। हम पिछले 48 घंटे से ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सरकारी अस्पतालों से पहले प्राइवेट अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं  दी जा सकती। 
विज्ञापन


पंजाब में शुक्रवार को रिकार्ड 6762 संक्रमित मिले। 18 जिलों में 76 संक्रमितों की मौत के नए मामले भी सामने आए हैं। 44 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। पंजाब में अब तक 8264 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 6848790 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 326447 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 274240 संक्रमित स्वास्थ्य लाभ लेकर स्वस्थ हो चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 527 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 18 जिलों में हुई 76 मौतों में अमृतसर में 8, बरनाला में 2, बठिंडा में 6, फरीदकोट में 2, फाजिल्का में 1, गुरदासपुर में 7, होशियारपुर में 5, जालंधर में 5, कपूरथला में 7, लुधियाना में 8, मानसा में 1, मोहाली में 5, मुक्तसर में 3, पठानकोट में 2, पटियाला में 6, रोपड़ में 3, संगरूर में 3 और एसबीएस नगर में 2 शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed