{"_id":"6a458517cf8b2c6d320716d0","slug":"unidentified-body-found-at-kharar-grain-market-identified-as-mahesh-kumar-mohali-news-c-71-1-spkl1025-144187-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ अनाज मंडी में मिले अज्ञात शव की महेश कुमार के रूप में हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ अनाज मंडी में मिले अज्ञात शव की महेश कुमार के रूप में हुई पहचान
विज्ञापन
खरड़। खरड़ अनाज मंडी में मिले अज्ञात शव की पहचान मंगलवार को महेश कुमार के तौर पर हुई। जांच अधिकारी एएसआई राज कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस को अनाज मंडी में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी।
पुलिस उसे सरकारी अस्पताल खरड़ ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मंगलवार को मृतक की बहन अनीता देवी ने शव की पहचान महेश कुमार (35) पुत्र खेत्रपाल निवासी कालड़ा स्ट्रीट खरड़ के रूप में की। अनीता देवी ने बताया कि महेश कुमार शराब पीने का आदी था, इसी कारण उसकी मौत हुई। मृतक की छह बेटियां खरड़ में रहती हैं। पुलिस ने अनीता देवी के बयानों पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।