फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unemployed teachers' struggle ends, will teach a lesson to Congress in assembly elections

बेरोजगार शिक्षकों का संघर्ष खत्म, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिखाएंगे सबक

Tue, 11 Jan 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Unemployed teachers' struggle ends, will teach a lesson to Congress in assembly elections
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के पास 89 दिनों से संघर्ष पर चल रहे बेरोजगार पीटीआई शिक्षकों ने सोमवार को अपना संघर्ष खत्म कर दिया। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम ने पानी की टंकी पर बैठे शिक्षकों को नीचे उतारा। इसके साथ ही बेरोजगार टीचरों ने एलान किया आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाएंगे। पंजाब के प्रत्येक गांव में जाकर सरकार की पोल खोलेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर बेरोजगार शिक्षकों को नीचे उतारा। इस दोरान शिक्षकों के साथियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। बेरोजगार शिक्षक सिप्पी शर्मा ने बताया कि सरकार ने उनके साथ धक्केशाही की गई है। वह 11 साल से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि लड़कियां शादी के बाद अपने ससुराल और परिवार के साथ रहती हैं। जबकि उसने अपनी नौकरी के लिए पानी पर समय गुजारा है। दिवाली से लेकर करवा चौथ तक वहां पर मनाया। लेकिन इस सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि अब गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस नेताओं का विरोध करेंगे और कांग्रेस की पोल खोलेंगे। सिपी शर्मा ने बताया मुझे गहरा दुख है कि इतनी ठंड और बारिश में रहकर भी, हम धरना देते रहे लेकिन सरकार को दया नहीं आई। 3 जनवरी को हाई कोर्ट द्वारा बेरोजगार पीटीआई शिक्षकों के हक में फैसला सुनाते हुए, पंजाब सरकार को आदेश दिए कि वे जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करें। इस मौके पर पीटीआई कमेटी के अध्यक्ष गुरलाभ सिंह भोला ने कहा कि अब सरकार को इसका भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed