फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unemployed teachers kept both main gates of DPI closed for an hour

Mohali News: बेरोजगार अध्यापकों ने डीपीआई के दोनों मुख्य गेट एक घंटे तक रखे बंद

Fri, 13 Sep 2024 03:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Unemployed teachers kept both main gates of DPI closed for an hour
मोहाली। बेरोजगार अध्यापकों का संघर्ष लगातार जारी है। लेकिन उनको अब तक आश्वासन ही मिला है न की नियुक्ति पत्र। इस दशा में अब बेरोजगार अध्यापकों ने प्रदर्शन को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बेरोजगार अध्यापकों के प्रदर्शन ने तब तूल पकड़ जब उन्हें शिक्षा मंत्री की ओर से तीसरी बार दिए गए समय पर नियुक्ति पत्र नहीं मिले। 2365 नियुक्ति पत्र जारी न होने की दशा में से हताश हो चुके बेरोजगार अध्यापकों ने वीरवार को साढ़े चार बजे के आसपास सैकड़ों बेरोजगार अध्यापकों ने मिलकर डीपीआई के दोनों मुख्य गेटों में ताला जड़ दिया और अध्यापकों ने शिक्षा विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

यह खबर मिलते ही दफ्तर में बैठे शिक्षा विभाग के अधिकारियों के हाथ पैर फुल गए। वहीं, इस बात की जब अधिकारियों को लगा की बात अब बिगड़ती जा रही है तब अधिकारियों ने बेरोजगार अध्यापकों को शुक्रवार को सुबह ही शिक्षा मंत्री से अंडरटेकिंग फार्मों को अप्रूवल कराकर देने के बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से मिले आश्वासन पर एक बार फिर करीब एक घंटे के बाद बेरोजगार अध्यापकों ने डीपीआई के दोनों गेट खोले और चेतावनी दी कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक अगर अंडरटेकिंग फार्म शिक्षा विभाग उपलब्ध न करा पाया तो पुनः डीपीआई के दोनों गेटों में ताला लगा कर बिल्डिंग के अंदर अब प्रदर्शन करेंगे।


अब टूटा सब्र का बांध, प्रदर्शन पकड़ेगा तूल

ईटीटी 2364 संघर्ष कमेटी के प्रेसिडेंट हरजीत सिंह ने कहा कि अब बेरोजगार अध्यापकों के सब्र का बांध धीरे धीरे टूट रहा है। शिक्षा विभाग अब नियुक्ति पत्र जारी करने में काफी देरी कर रहा है। डीपीआई के बाहर पिछले 22 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद भी शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र अब तक जारी नहीं किए हैं। वहीं, पिछले दस दिनों से प्रतिदिन दो अध्यापक भूख हड़ताल कर रहे हैं तो वहीं, 14 दिनों से अध्यापक गुर सेवक और राजिंद्रा डीपीआई की बिल्डिंग पेट्रोल माचिस लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed