फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Udayveer Singh Dhillon becomes Zirakpur Municipal Council head

उदयवीर सिंह ढिल्लों बने जीरकपुर नगर परिषद प्रधान

Thu, 08 Apr 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Udayveer Singh Dhillon becomes Zirakpur Municipal Council head
जीरकपुर। नगर परिषद के प्रधान का चुनाव करवाने के लिए बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कनवीनर-कम-एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बाबा ने प्रधान के पद के लिए चुनाव करवाया। इस बैठक में सर्वसम्मति के साथ कांग्रेस पार्टी के 23 पार्षदों ने वार्ड नंबर-12 से कांग्रेस के पार्षद चुने गए उदयवीर सिंह ढिल्लों को प्रधान चुनने का फैसला लिया। प्रधान पद के लिए उदयवीर सिंह ढिल्लों का नाम पार्षद हरजीत सिंह मिंटा ने पेश किया। जबकि पार्षद अजीत पाल सिंह ने इस पर अपना समर्थन दिया। इसके बाद बैठक में उपस्थित बाकी समूह कांग्रेसी पार्षदों की ओर से भी हाथ खड़े करके अपनी सहमति प्रकट की गई।
विज्ञापन

प्रधान चुने जाने के बाद उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण को रोक कर वहां बहुमुखी विकास करवाया जाएगा। उन्होंने शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए कंजौली वाटर वर्क्स से नहरी पानी लाने का पहला एजेंडा रखा। इस बैठक में शिअद के हलका विधायक एनके शर्मा और अकाली दल के 8 जीते हुए पार्षद भी मौजूद रहे। इसके बाद आठों पार्षद पद की शपथ ग्रहण करके और रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बाद बैठक का बॉयकाट कर के बाहर आ गए। इस मौके हलका विधायक एनके शर्मा ने कहा कि जीरकपुर नगर परिषद के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सिर्फ प्रधान का चुनाव करवाया गया है। जबकि वरिष्ठ उप प्रधान और प्रधान का चुनाव नहीं करवाया गया।
विज्ञापन

कोविड के नियम भूले एसडीएम
उदयवीर ढिल्लों को परिषद प्रधान चुनने और विजेता पार्षदों के शपथ ग्रहण के दौरान जीरकपुर नगर परिषद कार्यालय में एसडीएम डेराबस्सी के सामने कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। न तो जीते हुए पार्षदों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखा और न ही उनके समर्थकों ने। यहीं नहीं इस मौके पर बहुत से लोग बिना मास्क के भी नजर आए। बता दें कि पंजाब सरकार की नई गाइडलाइंस के मुताबिक किसी तरह की राजनीतिक रैली और बैठक करने पर पूर्ण रोक लगी हुई है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ डीएमए (डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट) एपी डायमेक्स (महामारी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed