फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths arrested with a pistol, two cartridges and Alto car

Mohali News: दो युवक एक कट्टे, दो कारतूस और ऑल्टो कार समेत गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with a pistol, two cartridges and Alto car
जीरकपुर। पुलिस ने शनिवार की रात नाकाबंदी के दौरान चेकिंग में दो युवकों को एक कट्टे, दो कारतूस और ऑल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी मॉडल टाउन नजदीक जोशी फार्म भबात और अमन निवासी नंडियाली जिला मोहाली थाना सोहना के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार अभिषेक अमन के चाचा का बेटा है और अभिषेक 11वीं में पढ़ रहा है। इसके परिवार का कहना है कि अभिषेक बिलकुल निर्दोष है और उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। किसी ने उसे फंसाया है।
विज्ञापन

अभिषेक की बहन ने बताया कि वह कजन के साथ आॉक्सफोर्ड स्ट्रीट जीरकपुर में गए थे। लेकिन वापस नहीं लौटे, रविवार को पता चला कि उनको पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चलेगा कि वह कट्टा कहां से लाए थे और इनके किसी गैंग के साथ संबंध तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed